Fire in Banquet Hall : हो रही थी शादी, अचानक बैंक्वेट हॉल में लग गई आग, मचा हड़कंप

Updated:
विज्ञापन
Fire in Banquet Hall Thane

बैंक्वेट हॉल में आग (File Photo)

Fire in Banquet Hall : महाराष्ट्र के ठाणे शहर के एक बैंक्वेट हॉल में आग लग गई. इसके बाद 1,000 से अधिक मेहमानों को सुरक्षित निकाला गया.

विज्ञापन

Fire in Banquet Hall : महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक बैंक्वेट हॉल में आग लगने के बाद हड़कंप मच गया. इसके बाद शादी समारोह में शामिल हुए 1,000 से अधिक मेहमानों को बाहर निकाला गया. एक पुलिस अधिकारी ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि यह घटना गुरुवार रात करीब 11 बजे शहर के घोड़बंदर रोड स्थित ओवाला इलाके में समारोहों के लिए बनाए गए एक हॉल परिसर में हुई.

ठाणे महानगरपालिका के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तडवी के अनुसार, ‘द ब्लू रूफ क्लब’ के लॉन में एक केबिन के बाहर रखे मंडप की सजावट के सामान में आग लग गई. उस समय वहां एक शादी समारोह हो रहा था. उन्होंने बताया कि घटना के वक्त आयोजन स्थल पर 1,000 से 1,200 मेहमान जुटे हुए थे.

मेहमानों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

यासीन तडवी ने बताया कि जैसे ही आग लगने का पता चला तो मेहमानों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे कोई हताहत नहीं हुआ. दमकल अधिकारियों ने कहा कि समय पर सतर्कता और त्वरित निकासी ने एक बड़ी त्रासदी को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. अग्निशमन अभियान में दो दमकल गाड़ियां, एक बचाव वाहन और एक सहायक वाहन शामिल थे.

यह भी पढ़ें : Viral Video: दुल्हन ने लगा दी दूल्हे की पगड़ी में आग! महंगी पड़ सकती थी आतिशबाजी, वीडियो वायरल

आग लगने की वजह का अभी पता नहीं

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि आग पर लगभग आधी रात तक काबू पा लिया गया था. उन्होंने बताया कि आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चला है.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola