ePaper

वित्त मंत्रालय से सीक्रेट जानकारी लीक करने वाले जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़, एक कर्मचारी गिरफ्तार

Updated at : 18 Jan 2023 8:33 PM (IST)
विज्ञापन
वित्त मंत्रालय से सीक्रेट जानकारी लीक करने वाले जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़, एक कर्मचारी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने वित्त मंत्रालय से संबंधित सीक्रेट जानकारी लीक करने वाले एक जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है. इस मामले में तलाशी के दौरान गिरफ्तार कर्मचारी के पास से एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है.

विज्ञापन

Finance Ministry: दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने वित्त मंत्रालय से संबंधित सीक्रेट जानकारी लीक करने वाले एक जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है. न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, डेटा एंट्री ऑपरेटर में संविदा कर्मचारी सुमित को पैसे के बदले जासूसी गतिविधियों और विदेशों को वर्गीकृत डेटा प्रदान करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

मामला दर्ज

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि तलाशी के दौरान गिरफ्तार कर्मचारी के पास से एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है. कर्मचारी मोबाइल फोन का इस्तेमाल वित्त मंत्रालय से जुड़ी गोपनीय सूचनाएं साझा करने के लिए करता था. आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. मामला क्योंकि वित्त मंत्रालय से जुड़ा हुआ है, ऐसे में पुलिस भी विस्तृत जांच के बाद ही बयान जारी करना चाहती है.

विज्ञापन
Samir Kumar

लेखक के बारे में

By Samir Kumar

More than 15 years of professional experience in the field of media industry after M.A. in Journalism From MCRPV Noida in 2005

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola