Farmers Protest: पुलिस ने ड्रोन से दागे आंसू गैस के गोले, शंभू बॉर्डर पर जबरदस्त बवाल, देखें तस्वीरें

Updated:
विज्ञापन
Farmers Protest: पुलिस ने ड्रोन से दागे आंसू गैस के गोले, शंभू बॉर्डर पर जबरदस्त बवाल, देखें तस्वीरें

Patiala: Farmers near Shambhu border (Punjab-Haryana) for their ‘Delhi Chalo’ march, in Patiala district, Tuesday, Feb. 13, 2024. (PTI Photo)(PTI02_13_2024_000039B)

Farmer Protest: दिल्ली की शंभू सीमा पर किसान जोरदार प्रदर्शन कर रहे हैं. दिल्ली कूच के लिए पंजाब से निकले किसानों को रोकने के लिए हरियाणा पुलिस पूरी को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है. हालात को देखते हुए हरियाणा पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े. पुलिस ने दिल्ली से लगती सभी सीमाओं को सील कर दिया है.

विज्ञापन
undefined

दिल्ली बॉर्डर पर किसानों का जबरदस्त विरोध प्रदर्शन हो रहा है. दिल्ली कूच के लिए पंजाब से निकले किसानों को रोकने के लिए हरियाणा पुलिस पूरी को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है. शंभू बॉर्डर पर किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े.

undefined

प्रदर्शनकारी किसानों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने हरियाणा-पंजाब शंभू सीमा पर आंसू गैस के गोले छोड़ने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया.

undefined

न्यूनतम समर्थन मूल्य समेत अपनी मांगों को लेकर किसानों का दिल्ली चलो मार्च अब जोर पकड़ रहा है. पंजाब, हरियाणा और यूपी से किसान दिल्ली बॉर्डर तक पहुंच गए हैं.

undefined

दिल्ली की शंभू सीमा पर किसानों ने जोरदार प्रदर्शन किया. हालात को देखते हुए हरियाणा पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े. वहीं सीमा पर किसानों के जमावड़े के कारण दिल्ली से सटी तमाम सीमाओं पर जबरदस्त ट्रैफिक जाम लग गया है.

undefined

दिल्ली बॉर्डर पर प्रदर्शनकारी किसान दिल्ली कूच करने के लिए अड़े हुए हैं. दिल्ली में घुसने से रोकने के लिए पुलिस ने सभी सीमाएं सील कर दी हैं.

undefined

दिल्ली की सीमाओं पर डटे किसानों ने आर-पार की जंग का बिगुल फूंक दिया है. किसानों का नारा है दिल्ली कूच होकर रहेगा. गाजीपुर, सिंघु, शंभू, टिकरी समेत सभी बॉर्डर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है.

undefined

किसानों के उग्र प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में 12 फरवरी से ही धारा 144 लागू कर दी गई है. दिल्ली में एक महीने तक के लिए इसे लागू किया गया है.

undefined

वहीं, दिल्ली पुलिस ने कहा है कि किसानों की आड़ में अगर उपद्रवियों ने कानून व्यवस्था हाथ में लेने की कोशिश की तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

undefined

किसानों के आज दिल्ली कूच को देखते हुए बवाना स्टेडियम को जेल बनाने के केंद्र सरकार के प्रस्ताव को दिल्ली सरकार ने खारिज कर दिया है. केंद्र के प्रस्ताव पर दिल्ली सरकार के गृह मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा है कि किसानों की मांगें जायज है. शांतिपूर्ण विरोध करना हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है. इसलिए किसानों को गिरफ्तार करना गलत है.

undefined

किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने सीमाओं पर भारी अवरोधक लगाए जाने पर कहा कि पंजाब, हरियाणा की सीमाएं अंतरराष्ट्रीय सीमा की तरह लग रही हैं. हम नहीं कह रहे कि हम सड़कें अवरुद्ध कर देंगे, सरकार खुद सड़कें अवरुद्ध कर रही है.

undefined

वहीं, किसानों को मनाने और उनके आंदोलन को रोकने के लिए बीते दिन सोमवार को तीन केंद्रीय मंत्रियों के साथ किसान नेताओं की मैराथन बैठक हुई. मीटिंग करीब पांच घंटे तक चली. लेकिन नतीजा सिफर रहा. किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानूनी गारंटी की मांग पर अड़े रहे. जिसके कारण मीटिंग बेनतीजा ही रह गई. 

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola