किसान नेता डल्लेवाल का 40 दिनों से जारी है आमरण अनशन, SC कमेटी ने की मुलाकात
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 06 Jan 2025 8:13 PM
Farmer leader Jagjit Singh Dallewal
Farmer leader Jagjit Singh Dallewal hunger strike: किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल कई मांगों को लेकर पिछले 40 दिनों से आमरण अनशन में बैठे हैं. उनकी स्थिति लगातार खराब होती जा रही है. इस बीच सुप्रीम कोर्ट की एक कमेटी ने सोमवार को उनसे मुलाकात की.
Farmer leader Jagjit Singh Dallewal hunger strike: आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल से सोमवार को सुप्रीम कोर्ट की ओर से गठित समिति ने भेंट की. समिति ने किसान नेता से चिकित्सा सहायता लेने की अपील की. संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) के संयोजक डल्लेवाल फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी सहित किसानों की कई मांगों को लेकर 26 नवंबर 2024 से आमरण अनशन पर हैं.
जस्टिस (रिटायर) नवाब सिंह की अगुआई में बनी है समिति
सुप्रीम कोर्ट ने जस्टिस (रिटायर) नवाब सिंह की अगुआई में समिति गठित की है. जिसमें भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के सेवानिवृत्त अधिकारी बी एस संधू, कृषि विशेषज्ञ देविंदर शर्मा, प्रोफेसर रंजीत सिंह घुमन और पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के कृषि अर्थशास्त्री डॉ सुखपाल सिंह भी शामिल हैं.
किसान नेता से मुलाकात में क्या बनी बात?
आमरण अनशन में बैठे किसान नेता से मुलाकात के बाद जिस्टिस नवाब सिंह ने कहा, ‘‘हम वाहेगुरु से प्रार्थना करते हैं कि वह स्वस्थ रहें.’’ संवाददाताओं ने उनसे पूछा कि क्या डल्लेवाल ने चिकित्सा सहायता लेने पर हामी भर दी है. तो उन्होंने कहा, ‘‘हम सभी ने उनसे कई बार चिकित्सा सहायता के लिए अनुरोध किया. हम चाहते हैं कि उनका स्वास्थ्य अच्छा रहें.’’ मैंने उनसे यह भी कहा कि जब भी वह कहेंगे, हम यहां मौजूद रहेंगे.’’ किसान नेता ने समिति से कहा – उनके लिए कृषि पहले है और उनका स्वास्थ्य बाद में.
पिछले साल 13 फरवारी से आंदोलन कर रहे हैं किसान
पिछले साल 13 फरवरी से संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा के बैनर तले किसान शंभू और खनौरी बॉर्डर पर डेरा डाले हुए हैं. पिछले साल 13 फरवरी को सुरक्षा बलों ने उन्हें दिल्ली कूच करने से रोक दिया था.
यह भी पढ़ें: Chhattisgarh Naxal Attack: छत्तीसगढ़ नक्सली हमले पर बोले अमित शाह- जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










