Excise Policy Case: अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ीं, कोर्ट ने तीन दिन की CBI रिमांड पर भेजा

arvind
Excise Policy Case: आबकारी नीति मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को बुधवार को 3 दिन की सीबीआई रिमांड पर भेज दिया.
Excise Policy Case: सीबीआई ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बुधवार को औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया और कथित आबकारी घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में पूछताछ के लिए कोर्ट से पांच दिन के लिए हिरासत की मांग की थी. इसस पहले आज सुनवाई के बाद विशेष न्यायधीश अमिताभ रावत ने हिरासत संबंधी अर्जी पर फैसला सुरक्षित रख लिया था.
रिमांड अविध में अरविंद केजरीवाल से 30 मिनट तक मिल सकती हैं पत्नी सुनिता
रिमांड अवधि के दौरान, कोर्ट ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल को हर दिन 30 मिनट के लिए उनसे मिलने की अनुमति दी. साथ ही केजरीवाल के वकील को भी हर दिन 30 मिनट के लिए उनसे मिलने की अनुमति दी. कोर्ट ने कहा कि रिमांड अवधि के दौरान उन्हें उनकी निर्धारित दवाइयां और घर का बना खाना साथ ले जाने की भी अनुमति दी गई है.
केजरीवाल ने कोर्ट से कहा, आप, मैं और मनीष सिसोदिया मामले में निर्दोष हैं
अरविंद केजरीवाल ने सुनवाई के दौरान कोर्ट के सामने दावा किया कि वह इस मामले में निर्दोष हैं. उन्होंने कहा कि पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और साथ ही आम आदमी पार्टी (आप) भी निर्दोष हैं. केजरीवाल ने कोर्ट से कहा, मीडिया में सीबीआई सूत्रों के हवाले से यह दिखाया जा रहा है कि मैंने एक बयान में पूरा दोष मनीष सिसोदिया पर डाल दिया है. मैंने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है कि सिसोदिया दोषी हैं या कोई और दोषी है. मैंने कहा है कि सिसोदिया निर्दोष हैं, ‘आप’ निर्दोष है, मैं निर्दोष हूं.
अरविंद केजरीवाल ने सीबीआई पर लगाया गंभीर आरोप
अरविंद केजरीवाल ने कहा, उनकी पूरी योजना मीडिया के सामने हमें बदनाम करने की है. कृपया ध्यान दें कि ये सब बातें सीबीआई सूत्रों के माध्यम से मीडिया में प्रसारित की गई हैं. केजरीवाल ने यह भी दावा किया कि सीबीआई इस मामले को सनसनीखेज बना रही है. उन्होंने कहा, इसे स्पष्ट किया जाना चाहिए. यह सभी अखबारों की शीर्ष सुर्खियां होंगी. उनका उद्देश्य मामले को सनसनीखेज बनाना है.
सीबीआई ने इस आधार पर कोर्ट से मांगा रिमांड
सीबीआई ने केजरीवाल की हिरासत मांगने के लिए अदालत में दाखिल अर्जी में कहा कि मामले में बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए उनसे पूछताछ जरूरी है. एजेंसी ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री का सबूतों और मामले के अन्य आरोपियों से आमना-सामना कराने की भी जरूरत है. सीबीआई ने कहा, हमें उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ करनी है…वह यहां तक (सह आरोपी) विजय नायर को भी नहीं पहचान रहे हैं जो उनके मातहत काम करते थे. वह कह रहे हैं कि नायर आतिशी और सौरभ भारद्वाज के अधीन काम करते हैं. वह पूरा दोष मनीष सिसोदिया (मामले में सह आरोपी) पर डाल रहे हैं. उनका आमना-सामना कराना है. उन्हें दस्तावेज दिखाने हैं.
Also Read: ‘बंदा जेल से बाहर ना आ जाये, कानून नहीं तानाशाही है’, केजरीवाल की गिरफ्तारी पर भड़कीं पत्नी सुनीता
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










