Women Award Ceremony: दिल्ली में उत्कृष्ट महिला सम्मान समारोह का आयोजन, बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री सुचिता सिंह हुईं सम्मानित

Updated:
विज्ञापन
Women Award Ceremony

Women Award Ceremony

Women Award Ceremony: भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय, दिल्ली की ओर से उत्कृष्ट महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम को बीजेपी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनाथी श्रीनिवासन् संचालित किया गया. कार्यक्रम का मकसद महिलाओं में जमीनी स्तर पर जागरूकता, प्रशिक्षण और सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है.

विज्ञापन

Women Award Ceremony: दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में राष्ट्रीय महिला मोर्चा की ओर से ‘उत्कृष्ट महिला सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में देश भर में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया. इस कार्यक्रम में कमल मित्र , सेल्फी विद लाभार्थी’ और GEM पोर्टल जैसी पहलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया. दिल्ली की मुख्यमंत्री और  महिला मोर्चा की पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा गुप्ता के महिलाओं को प्रशस्ति पत्र दिया.

कार्यक्रम की खास बातें

  • उत्कृष्ट महिला सम्मान समारोह में देश के हर राज्य से तीन-तीन महिलाओं को सम्मानित किया गया.
  • झारखंड से महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री सुचिता सिंह हुईं सम्मानित, उन्हें कमल मित्र में बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया गया.
  • सेल्फ़ी विथ लाभार्थी के लिए संपति कुशवाहा और GEM पोर्टल के लिए विनीता कुमारी को सम्मानित किया गया.
  • महिला मोर्चा की राष्ट्रीय टीम ने प्रशस्ति पत्र देकर कार्य करने की क्षमता को बढ़ाया और हौसला बुलंद किया.
  • दिल्ली की मुख्यमंत्री और  महिला मोर्चा की पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा गुप्ता ने प्रशस्ति पत्र पाकर महिला मोर्चा की सभी सदस्य काफी खुश नजर आईं.

कार्यक्रम में कई गणमान्य व्यक्ति हुए शामिल

कार्यक्रम में कई गणमान्य व्यक्ति हुए शामिल हुए, इनमें संगठन मंत्री बी एल संतोष, पूर्व केंद्रीय महिला बाल विकास मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनाथी श्रीनिवासन्, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  बैजनाथ जय पांडा, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महासचिव दीप्ति रावत भारद्वाज और ⁠नीतू डबास शामिल हुए.  

राष्ट्रीय अध्यक्ष वनाथी श्रीनिवासन् ने किया कार्यक्रम का आयोजन

सुचिता सिंह ने कहा कि बीजेपी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनाथी श्रीनिवासन् के नेतृत्व में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यह पहल जमीनी स्तर पर महिलाओं में जागरूकता, प्रशिक्षण और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए किया गया था. उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनती श्रीनिवासन और उनकी पूरी टीम को, उपस्थित सभी अतिथियों को और प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह हृदय की गहराई से आभार व्यक्त करती हूं. 

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola