कांग्रेस की जीत में मुस्लिम उम्मीदवारों का दबदबा: 4 राज्यों में एक जैसा ट्रेंड

कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जश्न मनाया, फोटो पीटीआई
Election Results: असम, तमिलनाडु, केरल और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में एक दिलचस्प आंकड़ा देखने को मिला. सभी 4 राज्यों में जीत दर्ज करने वाले अधिकतर कांग्रेस उम्मीदवार मुस्लिम हैं.
Election Results: असम चुनाव में कांग्रेस ने 19 सीटें जीतीं, जिनमें जीत दर्ज करने वाले 18 उम्मीदवार मुस्लिम हैं. केवल नाओबोइचा (Naoboicha) सीट से जीत दर्ज करने वाले उम्मीदवार डॉ जॉय प्रकाश दास हिंदू हैं. असम में कांग्रेस ने 20 मुस्लिम उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था, जिनमें से 18 ने जीत दर्ज की है.
केरल में 35 मुस्लिम उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की
केरल विधानसभा चुनाव में 35 मुस्लिम उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है, जिनमें से 30 कांग्रेस गठबंधन से हैं. कांग्रेस के 8 मुस्लिम उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है, जबकि इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के 22 उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है.
पश्चिम बंगाल में कांग्रेस ने दो सीटें जीती, दोनों मुस्लिम उम्मीदवार
पश्चिम बंगाल में कांग्रेस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा. पार्टी को केवल दो सीटों पर जीत मिली और दोनों ही सीटों पर मुस्लिम उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है. कांग्रेस ने बंगाल में 63 मुस्लिम उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था.
तमिलनाडु में एक मुस्लिम कांग्रेस उम्मीदवार ने जीत दर्ज की
तमिलनाडु में कांग्रेस ने 5 सीटें जीतीं. जिनमें एक मुस्लिम उम्मीदवार शामिल है. कांग्रेस ने दो मुस्लिम उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा था.
ये भी पढ़ें: बंगाल में भाजपा की जीत से ढाका में हड़कंप, बांग्लादेशी मीडिया ने बताया ‘बड़ा संकट’, सांसद को डराने लगा शरणार्थी संकट
गौरव गोगोई ने असम हार का लिया जिम्मा, कहा- नतीजे सोचने पर मजबूर करने वाले
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










