हिमाचल प्रदेश के चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने किया है पुख्ता प्रबंध, जानिए इस बार क्या रहेगा खास

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए आगामी 17 अक्टूबर को अधिसूचना जारी की जाएगी. इसके बाद 25 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे. उन्होंने कहा कि 12 नवंबर को मतदान कराए जाएंगे, जबकि आठ दिसंबर को मतगणना की जाएगी.
नई दिल्ली : भारत के निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने चुनाव की तारीखों का ऐलान करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए आगामी 17 अक्टूबर को अधिसूचना जारी की जाएगी. इसके बाद 25 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे. उन्होंने कहा कि 12 नवंबर को मतदान कराए जाएंगे, जबकि आठ दिसंबर को मतगणना की जाएगी. इसके साथ ही, उन्होंने इस बार के विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को दी जाने वाली विशेष सुविधाएं, चुनाव के लिए प्रबंधन आदि की बातों की भी जानकारी दी. तो, आइए जानते हैं कि इस बार हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के दौरान क्या खास रहेगा.
-
18 से 100 साल तक के आयुवर्ग के मतदाताओं की मतदाता सूची तैयार की गई है
-
युवा, शहरी, वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांग व्यक्ति और महिला मतदाताओं की भागीदारी के लिए विशेष व्यवस्था की गई है.
-
कोरोना गाइडलाइन के आधार पर चुनाव कराए जाएंगे.
-
विधानसभा चुनाव वाले राज्यों की मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई है.
-
नामांकन के दिन तक मतदाता सूची में नाम जोड़ा जा सकता है.
-
मतदान केंद्रों पर बिजली, पानी जैसी बुनियादी और आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी.
-
कुछ मतदान केंद्रों को महिलाएं संचालित करेंगी.
-
कुछ मतदान केंद्रों को दिव्यांगजन संचालित करेंगे.
-
80 साल से अधिक उम्र के व्यक्ति, बीमार व्यक्ति और कोरोना संक्रमित मतदाताओं के लिए उनके घर पर वोट देने की व्यवस्था की जाएगी.
-
100 साल से अधिक उम्र के मतदाताओं की संख्या कुल वोटरों में करीब 1.5 फीसदी से अधिक है.
-
82 लाख दिव्यांग मतदाताओं के लिए वोटर हेल्पलाइन सुविधाएं और सी विजिल मोबाइल एप की व्यवस्था की गई है.
-
दिव्यांगजनों के लिए मोबाइल एप लॉन्च किया गया है.
-
आप अपने प्रत्याशियों को जानिए (Knoe Your Condidates- KYC) सुविधा के तहत कोई भी मतदाता अपने प्रत्याशियों की आपराधिक पृष्ठभूमि, आर्थिक और सामाजिक स्थिति का पता लगा सकता है.
-
अवैध नकदी के लाने ले जाने पर एयरपोर्ट अथॉर्टी और जीएसटी अथॉर्टी की नजर रहेगी.
-
मादक पदार्थों के परिवहन पर कड़ी नजर रखी जाएगी.
-
सोशल मीडिया पर फैलाए जाने वाले फेक न्यूज और अफवाहों पर भी पैनी नजर रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार विश्वत सेन
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










