Education: स्कूली छात्रों में इनोवेशन बढ़ाने के लिए विकसित भारत बिल्डथॉन 2025 के लिए पंजीकरण तिथि बढ़ी 

Published by : Vinay Tiwari Updated At : 07 Oct 2025 7:11 PM

विज्ञापन

स्कूली छात्रों के बीच इनोवेशन की सोच विकसित करने के लिए देश के सबसे बड़े छात्र इनोवेशन आंदोलन विकसित भारत बिल्डथॉन 2025 का आयोजन किया जा रहा है. इस बिल्डथॉन के लिए देश भर के छात्र 11 अक्टूबर तक पंजीकरण करा सकते हैं. शिक्षा मंत्रालय ने अटल इनोवेशन मिशन, नीति आयोग के सहयोग से विकसित भारत बिल्डथॉन 2025 का शुभारंभ किया है. यह देश भर के लगभग ढाई लाख स्कूली छात्रों को शामिल करने के लिए एक राष्ट्रव्यापी इनोवेशन आंदोलन और देश की अब तक की सबसे बड़ी छात्र इनोवेशन पहल है.

विज्ञापन

Education: देश में इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से कई स्तर पर प्रयास हो रहे हैं. स्कूली छात्रों के बीच इनोवेशन की सोच विकसित करने के लिए देश के सबसे बड़े छात्र इनोवेशन आंदोलन विकसित भारत बिल्डथॉन 2025 का आयोजन किया जा रहा है. इस बिल्डथॉन के लिए देश भर के छात्र 11 अक्टूबर तक पंजीकरण करा सकते हैं. शिक्षा मंत्रालय ने अटल इनोवेशन मिशन, नीति आयोग के सहयोग से विकसित भारत बिल्डथॉन 2025 का शुभारंभ किया है.

यह देश भर के लगभग ढाई लाख स्कूली छात्रों को शामिल करने के लिए एक राष्ट्रव्यापी इनोवेशन आंदोलन और देश की अब तक की सबसे बड़ी छात्र इनोवेशन पहल है. इसका मकसद विकसित भारत @2047 के विजन को अमलीजामा पहनाना है. इस पहल के तहत छात्र इनोवेटर्स को प्रोत्साहित करने और उन्हें मान्यता देने के लिए स्कूल अपनी प्रविष्टि फोटो और वीडियो के रूप में पेश करेंगे. विशेषज्ञों का एक पैनल प्रविष्टियों का मूल्यांकन करेगा और शीर्ष टीमों को एक करोड़ रुपये के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. इसके अलावा इन स्कूलों और छात्रों को कॉरपोरेट स्वीकृति, मार्गदर्शन और संसाधनों के जरिये मदद दी जाएगी. 


बिल्डथॉन खास बातें


इस आयोजन का मकसद देश भर के छात्र दुनिया की सबसे बड़ी लाइव इनोवेशन गतिविधि में एक साथ इनोवेशन का मौका मुहैया कराना है. राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के अनुरूप व्यावहारिक, अनुभवात्मक शिक्षा देना, आकांक्षी जिलों, जनजातीय और दूरस्थ क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देने के साथ समावेशी भागीदारी सुनिश्चित करना है. विकसित भारत बिल्डथॉन 2025 छात्रों को बड़े सपने देखने, निडर होकर इनोवेशन करने और 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में योगदान देने के लिए प्रेरित करना है. सभी स्कूल और छात्र को इस आंदोलन में शामिल होने और अपनी प्रतिभा दिखाने तथा भविष्य के इनोवेटर्स के तौर अपनी पहचान बनाने के लिए आमंत्रित किया जाता है. बिल्डथॉन कक्षा 6 से 12 के छात्रों से टीमों में शामिल होने, रचनात्मक रूप से सोचने और वास्तविक जीवन की चुनौतियों का समाधान करने वाले प्रतिमान विकसित करने का आह्वान करता है.

छात्र राष्ट्रीय महत्व के चार विषयों जैसे वोकल फॉर लोकल-स्थानीय उत्पादों, शिल्प और संसाधनों को बढ़ावा देना, आत्मनिर्भर भारत-आत्मनिर्भर प्रणालियों और समाधानों का निर्माण, स्वदेशी-स्वदेशी विचारों और इनोवेशन को बढ़ावा देना और समृद्ध भारत-समृद्ध और सतत विकास के मार्ग बनाना है. गौरतलब है कि 23 सितंबर 2025: विकसित भारत बिल्डथॉन का शुभारंभ हुआ है. 23 सितंबर-11 अक्टूबर 2025: छात्रों द्वारा पंजीकरण, 13 अक्टूबर 2025: सभी स्कूलों में राष्ट्रव्यापी लाइव बिल्डथॉन, नवंबर 2025: प्रविष्टियों का मूल्यांकन और दिसंबर 2025: विजेताओं की घोषणा होगी.

विज्ञापन
Vinay Tiwari

लेखक के बारे में

By Vinay Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola