Economic Survey 2024: सोमवार को सदन में वित्त मंत्री पेश करेंगी आर्थिक सर्वेक्षण, मंगलवार को पेश होगा आम बजट
Published by : Pritish Sahay Updated At : 21 Jul 2024 8:45 PM
Economic Survey 2024
Economic Survey 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कल यानी सोमवार (22 जुलाई) को सदन में आर्थिक सर्वेक्षण पेश करने वाली हैं. इसके बाद मंगलवार (23 जुलाई) को वित्त मंत्री सदन में आम बजट पेश करेंगी.
Economic Survey 2024: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद के मानसून सत्र के पहले दिन यानी 22 जुलाई को आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 पेश करेंगी. इसके बाद 23 जुलाई को वित्त मंत्री आम बजट पेश करेंगी. हर साल बजट से एक दिन पहले आर्थिक सर्वेक्षण पेश करने की परंपरा रही है. बता दें, आर्थिक सर्वेक्षण 31 मार्च को खत्म होने वाले वर्ष के दौरान सरकार के वित्तीय कामकाज का लेखा जोखा होता है. एक तरह से यह सरकार की ओर से एक साल में किए गए कामों का रिपोर्ट कार्ड होता है. साथ ही इससे यह भी जाहिर होता है कि सरकार आने वाले साल में किन चीजों पर ज्यादा फोकस करने वाली है.
एक साल के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड
आर्थिक सर्वेक्षण सरकार के एक साल के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड होता है. इसे वित्त मंत्रालय की ओर से जारी किया जाता है. इसमें एक साल का विकास कार्यों का लेखा जोखा होता है. आर्थिक सर्वेक्षण से यह पता चलता है कि किस मद पर देश को फायदा हुआ है. किन सेक्टर में सरकार को नुकसान उठाना पड़ा है. आर्थिक सर्वेक्षण में यह साफ होता है. इसके अलावा इससे सरकार के आगे के नजरिये की भी जानकारी मिलती है.
इकोनॉमिक सर्वे में होते हैं अहम आंकड़े
आर्थिक सर्वे के जरिये देश की इकोनॉमी की जानकारी मिल जाती है. सर्वे में अर्थव्यवस्था की मौजूदा स्थिति, विकास की संभावना के साथ-साथ चुनौतियों का पूरा लेखा जोखा होता है. इस सर्वे में बीते वित्त वर्ष में जीडीपी, प्रति व्यक्ति आय, रोजगार, मुद्रास्फीति-मुद्रा संकुचन, घाटे का बजट समेत कई और आंकड़े होते हैं, जो पूरी अर्थव्यवस्था की तस्वीर पेश करता है.
कैसे तैयार होता आर्थिक सर्वेक्षण
अब सवाल है कि आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट को तैयार कौन करता है. बता दें, आर्थिक सर्वेक्षण को मुख्य आर्थिक सलाहकार की देखरेख में तैयार किया जाता है. इसे वित्त मंत्रालय के इकोनॉमिक्स डिवीजन की टीम तैयार करती है. इस साल आर्थिक सर्वे को मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन की अगुवाई वाली टीम ने तैयार किया है. इसके कल यानी सोमवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सदन में पेश करेंगी.
मानसून सत्र में पेश होगा आर्थिक सर्वे और बजट
संसद का मानसून सत्र कल यानी सोमवार से शुरू हो रहा है. इस सत्र के दौरान केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 23 जुलाई को केंद्रीय बजट पेश करेंगी. मानसून सत्र 22 जुलाई से शुरू होने वाला है और 12 अगस्त को समाप्त होगा. इस सत्र में 19 बैठकें होंगी. इस सत्र में सरकार की ओर से छह विधेयक पेश किए जाने की उम्मीद है, जिनमें 90 साल पुराने विमान अधिनियम को बदलने वाला विधेयक भी शामिल है. इस सत्र में जम्मू-कश्मीर के बजट के लिए संसद की मंजूरी भी मिलेगी. इस केंद्रशासित प्रदेश में फिलहाल विधानसभा अस्तित्व में नहीं है और केंद्र का शासन है.भाषा इनपुट के साथ.
कावड़ यात्रा में नेमप्लेट विवाद पर क्या बोलें योग गुरु स्वामी रामदेव, देखें वीडियो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










