Earthquake: हरियाणा सहित पंजाब, चंडीगढ़ और दिल्ली में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर इतनी रही तीव्रता

Updated:
विज्ञापन

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार सुबह 3 बजकर 57 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किये गये. भूकंप की तीव्रता 3.2 मापी गयी. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप का केंद्र रोहतक में था.

विज्ञापन

हरियाणा में आज सुबह तड़के भूकंप के झटके महसूस किये गये. हरियाणा के अलावा पंजाब, चंडीगढ़ और दिल्ली में झटके महसूस किये गये. हालांकि जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं मिली है. भूकंप उस समय आया, जब लोग सो रहे थे.

3.2 तीव्रता का आया भूकंप

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार सुबह 3 बजकर 57 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किये गये. भूकंप की तीव्रता 3.2 मापी गयी. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप का केंद्र रोहतक में था.

6 जून को भी महसूस किये गये थे भूकंप के झटके

हरियाणा में इस महीने की शुरुआत में भी भूकंप के झटके महसूस किये गये थे. 6 जून को हरियाणा के झज्जर में 2.5 तीव्रता का भूकंप आया था.

Also Read: Earthquake in Myanmar: भूकंप के झटकों से हिली म्यांमार की धरती, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.5 रही

जम्मू-कश्मीर के डोडा, लद्दाख में भूकंप के झटके

इस महीने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भी भूकंप के कई झटके महसूस किये गये. 18 जून को जम्मू-कश्मीर के पर्वतीय डोडा जिले में कम तीव्रता के दो भूकंप आए. जबकि केंद्र-शासित प्रदेश लद्दाख में भी एक दिन पहले देर रात भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए. डोडा में 32.96 डिग्री उत्तर अक्षांश और 75.79 डिग्री पूर्व देशांतर में 11 किलोमीटर की गहराई में पहला भूकंप आया. दूसरी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसका केंद्र 33.01 डिग्री उत्तर अक्षांश और 75.78 डिग्री पूर्व देशांतर में 10 किलोमीटर की गहराई में था. डोडा में पिछले छह दिन में 10 बार विभिन्न तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए. जिले में 13 जून को 5.4 तीव्रता का भूकंप आया था, जिससे घरों सहित दर्जनों इमारतों में दरारें पड़ गई थीं.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola