Earthquake Tremor: भूकंप के तेज झटके से हिली अंडमान की जमीन, 5.4 तीव्रता का आया भूकंप, दहशत में लोग

Updated:
विज्ञापन
Earthquake Tremor

Earthquake Tremor

Earthquake Tremor: अंडमान में रविवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.4 मापी गई. भूकंप रविवार दोपहर 12 बजकर 6 मिनट पर आया. भूकंप के कारण लोगों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. वहीं रविवार को जापान में भी  बजे आया और इसका केंद्र अंडमान सागर में था. अंडमान के अलावा जापान में भी रविवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप की तीव्रता 6.9 मापी गई.

विज्ञापन

Earthquake Tremor: रविवार को अंडमान की धरती भूकंप के तेज झटके से हिल गई. दहशत में लोग घरों और दफ्तरों ने निकलकर सड़कों पर आ गए. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक अंडमान सागर में 5.4 तीव्रता का भूकंप आया. राहत की बात यह रही कि भूकंप के कारण किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की अभी कोई खबर नहीं आई है. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि भूकंप दोपहर 12 बजकर छह मिनट पर आया और इसका केंद्र 90 किलोमीटर की गहराई में स्थित था.

5.7 तीव्रता का आया भूकंप

अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के मुख्य सचिव डॉ. चंद्र भूषण कुमार ने कहा ‘‘नौ नवंबर को दोपहर करीब 12:08 बजे 5.7 तीव्रता का भूकंप आया. उत्तरी और मध्य अंडमान के मायाबंदर, रंगत और इसके आसपास के इलाकों में झटके महसूस किए गए. हमने सभी संबंधित एजेंसियों को सतर्क कर दिया है और मानक प्रोटोकॉल लागू हैं.’’ उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कई टीमें भूकंपीय गतिविधि पर सक्रिय रूप से नजर रख रही हैं. भूकंप के बाद एहतियातन पर्यटकों और मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है. पोर्ट ब्लेयर स्थित जिला आपातकालीन अभियान केंद्र के अनुसार भूकंप का केंद्र समुद्र में बैरन द्वीप के उत्तर में 96 किलोमीटर की गहराई में स्थित था.

जापान तट पर तेज भूकंप के झटके

उत्तरी जापान में भी रविवार को तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए. जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया कि भूकंप की तीव्रता 6.9 दर्ज की गई. इसका केंद्र सतह से 16 किलोमीटर की गहराई पर था. जापानी समय के मुताबिक भूकंप शाम 5 बजे के करीब इवाते प्रांत के तट पर आया. भूकंप के बाद एजेंसी की ओर से सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी हालांकि बाद में चेतावनी वापस ले ली गई. (इनपुट भाषा)

Also Read: जापान में समंदर उफान पर! इवाते तट पर आया 6.7 तीव्रता का भूकंप, सुनामी अलर्ट जारी

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola