ePaper

जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके, रात 9 बजे डोली श्रीनगर की धरती, देखें वीडियो

Updated at : 27 Dec 2024 10:27 PM (IST)
विज्ञापन
Earthquake in Jammu and Kashmir

Earthquake in Jammu and Kashmir

Earthquake today: जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार की रात करीब 9 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.1 दर्ज की गई. जान-माल की कोई हानि नहीं हुई है.

विज्ञापन

Earthquake today: शुक्रवार 27 दिसंबर, 2024 को जम्मू-कश्मीर में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया. स्थानीय समयानुसार रात करीब 9:06 बजे श्रीनगर और आसपास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) ने एक्स पर एक पोस्ट में भूकंप की पुष्टि करते हुए कहा, ” 4.0 तीव्रता का भूकंप, दिनांक 27/12/2024 भारतीय समयानुसार 21:06:59 बजे. अक्षांश: 34.26 N, देशांतर: 74.44 E, गहराई: 10 किमी, स्थान: बारामूला, जम्मू और कश्मीर.” भूकंप का केंद्र 34.26 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 74.44 डिग्री पूर्वी देशांतर पर 10 किमी की गहराई पर स्थित था.

अफगानिस्तान में था भूकंप का केंद्र

श्रीनगर और उसके आसपास के शहरों में शुक्रवार रात करीब 9:06 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए. शुरुआती खबरों में किसी भी प्रकार के नुकसान या क्षति की जानकारी नहीं दी गई है. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में 34.26 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 74.44 डिग्री पूर्वी देशांतर पर 10 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था.

ये भी पढ़ें…

Nepal Earthquake Video : सुबह-सुबह भूकंप के झटके से हिला नेपाल

एक दिन पहले हरियाणा में आया था भूकंप

हरियाणा के सोनीपत में रिक्टर पैमाने पर 2.6 तीव्रता के भूकंप के एक दिन बाद यह घटना हुई है. जम्मू-कश्मीर में पिछले महीने एक और भूकंप आया था, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.8 थी. भूकंप के झटके 36.49 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 71.27 डिग्री पूर्वी देशांतर पर 165 किलोमीटर की गहराई पर आए थे. इस भूकंप का केंद्र भी अफगानिस्तान में था. उसमें भी जान-माल की कोई हानि नहीं हुई थी.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola