Earthquake: भूकंप के झटकों से कांपा जम्मू-कश्मीर, तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.5

ब्लू मार्क, जहां भूकंप के झटके महसूस किए गए, फोटो ANI
Earthquake: जम्मू-कश्मीर एक बार फिर से भूकंप के झटकों से कांप उठा. आज दोपहर 1:41 बजे जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में रिक्टर पैमाने पर 3.5 तीव्रता का भूकंप आया.
Earthquake: जम्मू-कश्मीर में इस समय बारिश का कहर जारी है. बादल फटने की घटना के बाद वहां भारी तबाही मची है. इस बीच कुपवाड़ा में भूकंप के झटके लगने से लोगों में दहशत का माहौल है. भूकंप के झटके महसूस करने के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल गए. हालांकि तीव्रता काफी कम होने की वजह से किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है.
20 अगस्त को डोडा में भी आया था भूकंप
इससे पहले जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में बुधवार 20 अगस्त को सुबह 3.5 तीव्रता का भूकंप आया. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र द्वारा जारी भूकंपीय आंकड़ों के अनुसार, भूकंप का केंद्र डोडा क्षेत्र में सतह से पांच किमी नीचे स्थित था.
An earthquake with a magnitude of 3.5 on the Richter Scale hit Kupwara, J&K at 1:41 pm (IST) today pic.twitter.com/mtHi7FSIRC
— ANI (@ANI) August 21, 2025
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में भूकंप के झटके
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के कुछ हिस्सों में सोमवार 18 अगस्त को रात नौ बजकर 28 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए ग थे. मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि भूकंप का केंद्र धर्मशाला से 23 किलोमीटर दूर, 32.23 उत्तरी अक्षांश और 76.38 पूर्वी देशांतर पर था और इसकी तव्रता 3.9 थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










