ePaper

दुर्गा पूजा की तैयारी जोरों पर, पर्यावरण को ध्यान में रख कर बनाया इको फ्रेंडली मूर्ति, देखें तस्वीरें

Updated at : 24 Sep 2022 12:20 PM (IST)
विज्ञापन
दुर्गा पूजा की तैयारी जोरों पर, पर्यावरण को ध्यान में रख कर बनाया इको फ्रेंडली मूर्ति, देखें तस्वीरें

मूर्तिकारों ने बताया कि मिट्टी की मूर्तियां पानी में अच्छे से मिल जाती है और कोई प्रदूषण भी नहीं होता. इको फ्रेंडली मूर्तियों को बनाने के लिए मिट्टी के अलावा, पुआल और बांस का इस्तेमाल किया जाता है.

विज्ञापन
undefined

कोरोना महामारी के 2 साल बाद दुर्गा पूजा को लेकर तैयारियां जोरो पर हैं. कई राज्यों में इको फ्रेंडली मूर्तियां बनाई जा रही है. मूर्तिकार 3 फुट से लेकर 15 फुट तक मूर्तियों को आकार देने में जुटे हैं. बताते चले कि बाजारों में बीते पांच सालों के मुकाबले इस साल इको फ्रेंडली मूर्तियों की मांग बढ़ी है, जिसे ध्यान में रखकर मूर्तिकार मिट्टी की मूर्तियां बना रहे हैं.

undefined

दुर्गा पूजा से पहले हैदराबाद में मूर्तिकार इको फ्रेंडली मूर्तियां बना रहे हैं. एक मूर्तिकार ने बताया, हम 18 साल से यहां इको फ्रेंडली मिट्टी की मूर्तियां बना रहे हैं. इसकी मांग बाजारों में काफी बढ़ गई है. मूर्तियों की कीमत 500 रुपये से शुरू होकर दो लाख तक देखी जा रही हैं.

undefined

मूर्तिकारों ने बताया कि मिट्टी की मूर्तियां पानी में अच्छे से मिल जाती है और कोई प्रदूषण भी नहीं होता. इको फ्रेंडली मूर्तियों को बनाने के लिए मिट्टी के अलावा, पुआल और बांस का इस्तेमाल किया जाता है. यह मूर्ती विसर्जन के 6 घंटे के भीतर पानी में अच्छी तरह से घुल जाता है.

undefined

तेलंगाना के अलावा पश्चिम बंगाल में भी लोगों को मिट्टी की खुशबू अपनी ओर खींच रही है. मूर्तिकारों की माने, तो मिट्टी हरियाणा के झज्जर से मंगाई जा रही है. वहीं, यमुना नदी की मिट्टी से उसे आकर्षित बनाया जा रहा है.

undefined

पश्चिम बंगाल को कोलकाता में मूर्तिकारों ने चाक और पेंसिल से भी मां दुर्गा की मूर्ति बनाने की अनूठी पहल की है. एक मूर्तिकार ने बताया,हम 7 रंग के चाक पेंसिल से मूर्ति तैयार कर रहे हैं.

विज्ञापन
Piyush Pandey

लेखक के बारे में

By Piyush Pandey

Senior Journalist, tech enthusiast, having over 10 years of rich experience in print and digital journalism with a good eye for writing across various domains.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola