DU: रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए डीयू और लीड्स विश्वविद्यालय मिलकर करेंगे काम 

Published by : Vinay Tiwari Updated At : 26 Jun 2025 4:13 PM

विज्ञापन

डीयू ने ब्रिटेन के लीड्स विश्वविद्यालय के साथ रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किया है. समझौते के तहत दोनों विश्वविद्यालयों के बीच छात्रों और फैकल्टी को एक-दूसरे के अनुभव का लाभ मिलेगा. इससे रिसर्च में सहयोग बढ़ेगा और छात्र एवं फैकल्टी के बीच नॉलेज के आदान-प्रदान के लिए एक सक्रिय ढांचा बनाने में मदद मिलेगी.

विज्ञापन

DU: दिल्ली विश्वविद्यालय(डीयू) विभिन्न क्षेत्र में शोध को बढ़ावा देने के लिए विश्व के कई विश्वविद्यालयों के साथ मिलकर काम कर रहा है. इस कड़ी में डीयू ने ब्रिटेन के लीड्स विश्वविद्यालय के साथ रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किया है. समझौते के तहत दोनों विश्वविद्यालयों के बीच छात्रों और फैकल्टी को एक-दूसरे के अनुभव का लाभ मिलेगा. इससे रिसर्च में सहयोग बढ़ेगा और छात्र एवं फैकल्टी के बीच नॉलेज के आदान-प्रदान के लिए एक सक्रिय ढांचा बनाने में मदद मिलेगी. दिल्ली विश्वविद्यालय के वाइस रीगल लॉज में गुरुवार को दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर योगेश सिंह और लीड्स विश्वविद्यालय की कुलपति एवं अध्यक्ष प्रोफेसर शियरर वेस्ट के बीच दोनों विश्वविद्यालयों के प्रमुख अधिकारियों की उपस्थिति में समझौता ज्ञापन का आदान-प्रदान किया गया. 

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत दिल्ली विश्वविद्यालय ट्विनिंग कार्यक्रम को लागू करने की राह पर चल रहा है. इस कार्यक्रम के तहत दोनों विश्वविद्यालयों के छात्रों को एक सेमेस्टर भागीदार विश्वविद्यालय में पढ़ने का मौका मुहैया कराएगा.

भारत के छात्रों को विदेशी संस्थान में मिलेगा पढ़ने का मौका


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर योगेश सिंह ने कहा कि दोनों विश्वविद्यालयों के बीच हुए समझौते से छात्रों को काफी फायदा होगा. समझौते के तहत दिल्ली विश्वविद्यालय में सहायक फैकल्टी के तौर पर अंतरराष्ट्रीय फैकल्टी बनाया जाएगा, जिससे छात्रों और फैकल्टी दोनों को अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त होगा. वहीं लीड्स विश्वविद्यालय की कुलपति और अध्यक्ष प्रोफेसर शियरर वेस्ट ने कहा कि स्नातकोत्तर और डॉक्टरेट स्तर पर उनके छात्रों में भारत में अध्ययन करने की रुचि बढ़ रही है और यह साझेदारी छात्र आदान-प्रदान को बढ़ावा देने में मदद करेगी.

कार्यक्रम के दौरान लीड्स विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि के तौर पर वहां की कुलपति और अध्यक्ष  शियरर वेस्ट के अलावा फैकल्टी ऑफ मेडिकल साइंस एंड हेल्थ से ग्लोबल इंगेजमेंट एंड एजुकेशन के प्रोफेसर पिरुथिवी सुकुमार, मॉलिक्युलर न्यूरोसाइंस के प्रोफेसर और बायोसाइंसेज के प्रोफेसर डीन इंटरनेशनल प्रोफेसर इयान वुड, दक्षिण एशिया और दक्षिण पूर्व एशिया के लिए क्षेत्रीय विकास प्रबंधक क्रिस्टीना कोवाल्स्का और लीड्स विश्वविद्यालय के भारत प्रतिनिधि कार्यालय की कंट्री एडवाइजर श्वेता दत्त सहित दिल्ली विश्वविद्यालय के इंटरनेशनल रिलेशन के डीन प्रोफेसर अनिल राय, डीन अकादमिक प्रोफेसर के रत्नावली, डीयू कल्चर काउंसिल के चेयरपर्सन एवं पीआरओ अनूप लाठर और राजनीति विज्ञान विभाग की एचओडी प्रोफेसर रेखा सक्सेना सहित कई अधिकारी मौजूद रहे. 

विज्ञापन
Vinay Tiwari

लेखक के बारे में

By Vinay Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola