35.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

द्रौपदी मुर्मू ने जीता राष्ट्रपति का चुनाव, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीत को ऐतिहासिक बताया

द्रौपदी मुर्मू को कुल 6,76,803 मत मिले. उनके प्रतिद्वंद्वी यशवंत सिन्हा को कुल 3,80,177 वोट मिले. चौथे चरण की मतगणना के बाद निर्वाचन अधिकारी पीसी मोदी ने मुर्मू के 64.03 फीसदी मतों के साथ चुनाव जीतने की आधिकारिक घोषणा की.

Droupadi Murmu Wins President Election 2022: द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है. तीसरे राउंड में ही उन्होंने जीत के लिए जरूरी आंकड़े को पार कर लिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi), गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (JP Nadda) समेत केंद्रीय मंत्रियों, राज्यों के मुख्यमंत्रियों एवं अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेताओं ने उन्हें जीत की बधाई दी. द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले यशवंत सिन्हा ने भी उन्हें जीत की बधाई दी.

द्रौपदी को मिले कुल 6,76,803 मत

द्रौपदी मुर्मू को कुल 6,76,803 मत मिले. उनके प्रतिद्वंद्वी यशवंत सिन्हा को कुल 3,80,177 वोट मिले. चौथे चरण की मतगणना के बाद निर्वाचन अधिकारी पीसी मोदी ने मुर्मू के 64.03 फीसदी मतों के साथ चुनाव जीतने की आधिकारिक घोषणा की. यशवंत सिन्हा को कुल वैध मतों के 36 फीसदी वोट मिले. द्रौपदी मुर्मू को 540 सांसदों सहित कुल 2824 मतदाताओं के वोट मिले, जबकि यशवंत सिन्हा को 208 सांसदों सहित 1,877 मतदाताओं के वोट मिले.

Also Read: आजाद भारत में पैदा होने वाली पहली राष्ट्रपति होंगी द्रौपदी मुर्मू, पार्षद से प्रथम नागरिक तक का सफर

15 सांसदों के वोट रद्द

पहले राउंड से ही द्रौपदी मुर्मू ने यशवंत सिन्हा पर बढ़त बना ली थी. सबसे पहले सांसदों के वोटों की गिनती हुई. 748 बैलेट वोट में से द्रौपदी मुर्मू को 540 वोट मिले. इसका मूल्य 3,78,000 वोट रहा. यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) को 208 वोट मिले, जिसका कुल मूल्य 1,45,600 रहा. 15 सांसदों के वोट रद्द कर दिये गये.

Also Read: Who Is Draupadi Murmu: कौन हैं द्रौपदी मुर्मू? 25 जुलाई को बनेंगी देश की 15वीं राष्ट्रपति

दूसरे राउंड में राज्यों के वोटों की गिनती

दूसरे राउंड में आंध्रप्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और झारखंड के वोटों की गिनती की गयी. 1,138 वोटों की गणना की गयी, जिसमें 809 वोट द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में पड़े और यशवंत सिन्हा के पक्ष में 329 वोट पड़े. दूसरे राउंड में द्रौपदी मुर्मू को यशवंत सिन्हा से 3,04,423 मत अधिक मिले.

तीसरे राउंड में 10 राज्यों की गिनती की गयी

तीसरे राउंड में कर्नाटक, केरल, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, ओड़िशा एवं पंजाब के वोटों की गिनती की गयी. 1,333 बैलट वोट का कुल मूल्य 1,65,664 था. इसमें से 812 वोट द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में पड़े, जिसका कुल मूल्य 94,478 था. यशवंत सिन्हा को 521 वोट मिले, जिसका कुल मूल्य 71,186 रहा. तीसरे राउंड में ही द्रौपदी मुर्मू ने जीत के लिए जरूरी आंकड़ा हासिल कर लिया. तीसरे राउंड की गिनती के बाद उन्हें कुल 5,77,777 वोट मिल गये.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें