Viral Video: बर्फ बने स्वीमिंग पुल में गिरकर मरने वाला था कुत्ता, महिला ने बचाई जान, वायरल हो रहा वीडियो

Updated:
विज्ञापन
viral video

viral video

Viral Video: वीडियो में दिख रहा है कि एक कुत्ता पुल में गिर गया है. पानी में गिरते ही ऊपर जमा बर्फ फट गया और कुत्ता ठंडे पानी में गिर गया. तमाम कोशिशों के बाद भी वो पानी से निकल नहीं पाया. इतने में एक महिला ने यह देख लिया. वो तेजी से दौड़ती हुई आई और पानी में कुत्ते की तलाश करने लगी.

विज्ञापन

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि दो कुत्ते आपस में खेल रहे हैं. इसी दौरान एक कुत्ता स्वीमिंग पुल में गिर गया. वीडियो में दिख रहा है कि आस-पास के इलाके में ठंड के कारण बर्फ ही बर्फ नजर आ रहा है. स्विमिंग पूल भी बर्फ से पूरा ढका हुआ है. जैसे ही कुत्ता उस पर गिरा उसके वजन के कारण बर्फ की परत टूट गई और कुत्ता उस पर गिर गया. ठंड के कारण वो जमने लगा था.

पुल में गिर गया कुत्ता

वीडियो में दिख रहा है कि एक कुत्ता पुल में गिर गया है. पानी में गिरते ही ऊपर जमा बर्फ फट गया और कुत्ता ठंडे पानी में गिर गया. तमाम कोशिशों के बाद भी वो पानी से निकल नहीं पाया. इतने में एक महिला ने यह देख लिया. वो तेजी से दौड़ती हुई आई और पानी में कुत्ते की तलाश करने लगी. काफी कोशिशों के बाद भी उसे कुत्ता नहीं मिलता. घबराकर वो पुल से बाहर निकल जाती है और भागकर कुछ सामान लाने जाती है, इसी बीच पानी के अंदर बर्फ के नीचे उसे कुत्ता नजर आ जाता है वो फिर से पुल में जाकर जल्दी से कुत्ते को गोद में लेकर बाहर आ जाती है.

महिला ने बचाई जान

महिला ने काफी कोशिशों को बाद कुत्ते को पानी से निकाल लिया. लेकिन पुल से बाहर आने के बाद कुत्ते के शरीर में कोई हलचल नहीं थी, वो बेसुध पड़ा था. महिला ने देखा कुत्ते की सांसें चल रही थी उसके बाद उसे उठाकर अंदर की तरफ भागी. यहीं पर यह वीडियो खत्म हो जाती है. 1 मिनट 28 सेकंड के वीडियो में दिख रहा है कि महिला कुत्ते को बचाने में जुटी है.

वायरल हो रहा वीडियो

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के अकाउंट पर @AMAZlNGNATURE के आईडी से शेयर किया गया है. वीडियो को अब तक 3 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है. 4 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है. इस वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट किया है. एक यूजर ने लिखा ‘सर्दियों से पहले पूल को खाली क्यों नहीं किया गया?’ वहीं एक और यूजर ने लिखा ‘मैं कल्पना भी नहीं कर सकता कि वह अपने प्यारे प्यारे बच्चे के लिए कितनी डरी हुई होगी.’ कई लोगों ने सवाल किया है कि क्या कुत्ता बचा. कुछ लोगों ने इमोजी बनाकर भी अपना रिएक्शन दिया है.

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola