'पीएम मोदी से ना करें नफरत...' कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने दी विपक्षी नेताओं को नसीहत

Published by : Pritish Sahay Updated At : 31 Dec 2023 6:42 PM

विज्ञापन

कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नफरत करने में कुछ लोग अपना सत्यानाश करने में लगे हैं. पीएम का विरोध करना ठीक है. उनके फैसलों की आलोचना करने में भी कोई बुराई नहीं है. लेकिन...

विज्ञापन

Ram Mandir News: कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने विपक्षी दलों के नेताओं को नसीहत दी है. आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा है कि विपक्षी नेता पीएम मोदी का विरोध करें लेकिन उनसे नफरत ना करें. कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा है कि आप पीएम मोदी का विरोध कर सकते हैं और उनके फैसलों की आलोचना कर सकते हैं, लेकिन पीएम मोदी से नफरत करना लोकतंत्र की निशानी नहीं है. कुछ लोग पीएम मोदी से नफरत करते हुए खुद को बर्बाद कर रहे हैं. यह नकारात्मक ऊर्जा है. लोकतंत्र में नकारात्मकता के लिए कोई जगह नहीं है. स्वस्थ आलोचना के लिए भी जगह है. जो लोग भगवान राम का विरोध करते हैं वे नास्तिक हैं.

रोम रोम में हैं राम- आचार्य प्रमोद कृष्णम
कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नफरत करने में कुछ लोग अपना सत्यानाश करने में लगे हैं. पीएम का विरोध करना ठीक है. उनके फैसलों की आलोचना करने में भी कोई बुराई नहीं है. लेकिन, उनसे नफरत की भावना बिल्कुल सही नहीं है. कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कहा कि मैं पूरे भारतवर्ष को रामजी के पुनरागमन की बधाई देता हूं. आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि राम भारत की आत्मा है राम के बिना न तो भारत की कल्पना की जा सकती है. राम से नफरत तो पाकिस्तानी भी नहीं करते तो भारत में तो श्रीराम का विरोध होना ही नहीं चाहिए, रोम रोम में राम है.

भगवान राम का विरोध करने वाले नास्तिक
कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि भगवान राम का विरोध करने वाले नास्तिक हैं. उन्होंने कहा कि राम मंदिर का उद्घाटन पूरे देश का उत्सव है. जिन लोगों को राम मंदिर उद्घाटन कार्यक्रम पर जाने का निमंत्रण मिला है उन्हें वहां जरूर जाना चाहिए. यह उनका परम सौभाग्य होगा. उन्होंने कहा कि निमंत्रण ठुकराया दुर्भाग्य होगा. कृष्णम ने कहा कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम सभी भारतवासी के लिए उत्सव का विषय है. इस दिन सभी को त्यौहार की तरह मनाना चाहिए.

बयानों के कारण सुर्खियों में रहते हैं कृष्णम
गौरतलब है कि अपने बयानों को लेकर कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम अक्सर विवादों में रहते हैं. हाल के दिनों में भी उन्होंने ‘इंडिया’ गठबंधन को लेकर बयान दे दिया था, जिसको लेकर पार्टी के लिए असमंजस की स्थिति हो गई गई थी. सनातन धर्म को लेकर उन्होंने I-N-D-I-A गठबंधन के घटकों पर निशाना साधा था. 

Also Read: 5 Days Banking: नये साल से पांच दिन ही होगा बैंकों में कामकाज? केंद्र सरकार दे सकती है खुशखबरी

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola