DK Shivakumar vs Siddaramaiah: कर्नाटक कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद पर घमासान जारी, क्या डीके शिवकुमार बनेंगे नये सीएम?

सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार, फोटो PTI
DK Shivakumar vs Siddaramaiah: कर्नाटक कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद को लेकर घमासान जारी है. सीएम सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार एक बार फिर से आमने-सामने हैं. दिल्ली की दौड़ भी जारी है. इस बीच शिवकुमार ने मुख्यमंत्री बनने की अटकलों पर बड़ा बयान भी दे दिया है.
DK Shivakumar vs Siddaramaiah: कर्नाटक में राजनीतिक उथल-पुथल और CM पद को लेकर चल रही अटकलों पर कर्नाटक के डिप्टी CM डीके शिवकुमार ने कहा, “कोई कन्फ्यूजन नहीं है. किसी को कुछ भी मांगना नहीं चाहिए. कोई ग्रुप नहीं है. सिर्फ एक ग्रुप है- कांग्रेस ग्रुप. हमारा ग्रुप 140 MLA का है.”
मुख्यमंत्री बनने की अटकलों पर क्या बोले शिवकुमार?
मुख्यमंत्री बनने की अटकलों पर कर्नाटक के डिप्टी CM डीके शिवकुमार ने कहा, मैं मीडिया में कुछ नहीं बोलना चाहता. हम पार्टी के मुद्दों पर चारदीवारी के अंदर चर्चा करेंगे, मीडिया में नहीं. कोई और चर्चा नहीं है, बस पार्टी का झंडा ऊंचा रखना है, इस संविधान को ऊंचा रखना है और संविधान की रक्षा करनी है. कांग्रेस MLA के एक ग्रुप द्वारा उन्हें मुख्यमंत्री बनाने की मांग के बारे में पूछे जाने पर कर्नाटक के डिप्टी CM ने कहा, मेरा यहां कोई ग्रुप नहीं है.
अगर कुछ होगा तो मैं समय मांगूंगा : शिवकुमार
दिल्ली दौरे पर कर्नाटक के डिप्टी CM डीके शिवकुमार ने कहा, “अगर कुछ होगा तो मैं समय मांगूंगा क्योंकि मैं 4 MLC सीटों के लिए उम्मीदवारों को फाइनल करना चाहता हूं. मैं KPCC ट्रस्ट और हमारी प्रॉपर्टीज को फिर से बनाना चाहता था, मैं पार्टी के सीनियर नेताओं के साथ इस पर चर्चा करना चाहता हूं.”
सिद्धारमैया का दावा, पूरा करेंगे अपना कार्यकाल
एक ओर मुख्यमंत्री पद को लेकर डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ताल ठोक रहे हैं, तो दूसरी ओर मौजूदा सीएम सिद्धारमैया ने साफ कर दिया है कि वो अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा करने वाले हैं. कर्नाटक कांग्रेस में राजनीतिक उथल-पुथल के बीच सिद्धारमैया दिल्ली की दौड़ लगा चुके हैं.
कर्नाटक मुद्दे पर राहुल-सोनिया से चर्चा करेंगे खरगे
कर्नाटक में जारी राजनीतिक उथल-पुथल पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने साफ कर दिया है कि इस मुद्दे पर वो राहुल गांधी और सोनिया गांधी से बात करेंगे, तब कोई समाधान करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










