भ्रष्टाचार को लेकर धीरज साहू के पुराने ट्वीट पर बीजेपी ने कसा तंज, देखें वीडियो

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 24 Apr 2024 1:32 PM

विज्ञापन
भ्रष्टाचार को लेकर धीरज साहू के पुराने ट्वीट पर बीजेपी ने कसा तंज,  देखें वीडियो

ओडिशा के बलांगीर में आयकर विभाग की छापेमारी छठे दिन भी जारी है और नोटों की गड्डियों के गिनने का काम भी जारी है. इस बीच बीजेपी कांग्रेस पर लगातार हमलावर हो रही है. जानें बीजेपी नेता और पार्टी के आईटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर प्रतिक्रिया दी है.

विज्ञापन

ओडिशा के बलांगीर में आयकर विभाग की छापेमारी छठे दिन भी जारी है. ओडिशा स्थित बौद्ध डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड और उससे जुड़ी कंपनियों के खिलाफ इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के द्वारा की गई छापेमारी में अब तक भारी मात्रा में नकदी बरामद की गई है. इसके बाद से ही बीजेपी कांग्रेस पर हमलावर हो गई है. ये कंपनियां कांग्रेस सांसद धीरज साहू से जुड़ी हुई बताई जा रही है जिस वजह से बीजेपी लगातार निशाना साध रही है. इस बीच बीजेपी नेता और पार्टी के आईटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने धीरज साहू के पुराने ट्वीट को शेयर किया और कहा-Dhiraj Prasad Sahu has a dark sense of humour…मालवीय ने कांग्रेस सांसद के जिस ट्वीट को शेयर किया है उसमें 12 अगस्त 2022 नजर आ रहा है. इस ट्वीट में लिखा नजर आ रहा है कि नोटबंदी के बाद भी इतना काला धन और भ्रष्टाचार देखकर मन व्यथित है. मेरी तो समझ में नहीं आता कि लोग कहां से इतना कालाधन जमा कर लेते हैं? अगर देश में भ्रष्टाचार को कोई जड़ से खत्म कर सकता है तो वह सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही है.

Also Read: ‘भ्रष्टाचार को कोई जड़ से खत्म कर सकता है तो वह है कांग्रेस’, धीरज साहू के पुराने ट्वीट पर बीजेपी ने कसा तंज

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola