Desi Jugaad Viral Video: आम तोड़ने के लिए बंदे ने लगाया गजब का देसी जुगाड़, वायरल हो रहा वीडियो

Updated:
विज्ञापन
Desi Jugaad Viral Video

Desi Jugaad Viral Video

Desi Jugaad Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. लोग इस बंदे के दिमाग की जमकर तारीफ कर रहे हैं. इसने आम तोड़ने का गजब का देसी जुगाड़ निकाला है.

विज्ञापन

Desi Jugaad Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बंदे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस बंदे ने आम तोड़ने के लिए गजब का देसी जुगाड़ लगाया है. बिना जमीन में गिरे सब आम टूटकर बंदे के हाथ में आ जा रहे है. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लोगों ने खूब पसंद किया है. कई लोगों ने कमेंट कर बंदे और इसके जुगाड़ की तारीफ की है.

क्या है बंदे का देसी जुगाड़

वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि शख्स ने आम तोड़ने के लिए एक डंडे और बोतल का सहारा ले रहा है. उसने डंडे के ऊपरी भाग में बोतल को इस तरह बांधा है कि बोतल सीधी खड़ी रहे. बंदे ने बोतल के ऊपरी हिस्से को काटकर अलग किया गया है. इसके बाद शख्स डंडे के सहारे बोतल को उठाकर चौकोर कटे हिस्से में आम को फंसा लेता है उसके बाद खींचने से आम टूटकर बोतल के अंदर ही गिर जाते हैं.

वायरल हो रहा वीडियो

सोशल मीडिया पर बंदे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे वीडियो को इंस्टाग्राम के प्लेटफॉर्म पर  prameelafoodforever नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इस वीडियो को अब तक  लाखों लोग देख चुके हैं. हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है और कमेंट किया है. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लोगों ने खूब पसंद किया है. 

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola