दिल्ली से देवघर जाने वाली IndiGo फ्लाइट कैंसिल, भड़के यात्री, एयरलाइन के खिलाफ की जमकर नारेबाजी, देखें Video

Edited by Pritish Sahay
Updated:
विज्ञापन

दिल्ली से देवघर जाने वाली इंडिगो फ्लाइट कैंसिल होने से यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा. नाराज यात्रियों ने एयरपोर्ट पर ही इंडिगो विमानन सेवा के खिलाफ नारेबाजी करनी शुरु कर दी.

विज्ञापन

दिल्ली से देवघर जाने वाली इंडिगो (IndiGo) की फ्लाइट अचानक से कैंसिल कर दी गई. इससे फ्लाइट से जाने वाले यात्रियों का गुस्सा भड़क गया. नाराज यात्रियों ने दिल्ली हवाई अड्डे के टर्मिनल 2 से आने वाली उड़ान रद्द करने के बाद एयरलाइन के खिलाफ जमकर नारे लगाए और विरोध प्रदर्शन किया. फ्लाइट कैंसिल होने की सूचना मिलते ही पैसेंजर्स ने हंगामा करने लगे.

एयरलाइन ने नहीं बताया फ्लाइट कैंसिल होने का कारण
फ्लाइट कैंसिल होने के बाद यात्री हंगामा करने लगे. वहीं, एयरलाइन की ओर से यह साफ किया गया है कि कि फ्लाइट को किस कारण कैंसिल किया गया है. न्यूज एजेंसी एएनआई में हंगामा करने यात्रियों का एक वीडियो भी शेयर किया गया है, जिसमें लोग IndiGo एयरलाइन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते दिख रहे हैं.

इंडिगो पर लगा था जुर्माना
गौरतलब है कि हाल के दिनों में इंडिगो एयरलाइन काफी सुर्खियों में रहा है. इसी महीने की 14 तारीख को सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हुआ था. जिसमें  यात्रियों को रनवे पर ही भोजन करते दिखाया गया था. वीडियो वायरल होने के बाद डीजीसीए एक्शन में आया और इंडिगो पर कार्रवाई की गई. डीजीसीए ने घटना को लेकर इंडिगो पर भारी जुर्माना लगाया. दरअसल गोवा से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट में देरी होने के बाद मुंबई डायवर्ट कर दिया गया था. जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई थी. यहां तक की यात्रियों के लिए खाने की भी अच्छी व्यवस्था नहीं की गई थी. व्यवस्था न होने के कारण यात्रियों ने रनवे पर ही भोजन करना शुरू कर दिया था.

पायलट पर यात्री ने कर दिया था हमला
इससे पहले इंडिगो विमान के एक यात्री ने पायलट पर हमला कर दिया था. इसी महीने दिल्ली से गोवा जाने वाली इंडिगो की उड़ान(6E-2175) में देरी हो रही थी जिसके नाराज होकर एक यात्री ने पायलट को मुक्का मार दिया. यात्री ने पायलट को तब मारा जब पायलट उड़ान में देरी की घोषणा कर रहा था. 


Also Read: Budget Session: एक भारत, श्रेष्ठ भारत 21वीं सदी के लिए मूल मंत्र, बजट सत्र में बोलीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola