मदरसे में नाबालिग से दुष्कर्म, NCPCR ने किया खुलासा, शिक्षक के साथ रहते थे 24 बच्चे, बाथरूम भी नहीं

Updated:
विज्ञापन

एनसीपीसीआर के अध्यक्ष ने जांच के बाद कहा, मदरसे में नाबालिग से रेप की सूचना पर हमने मौके का मुआयना किया. मदरसे के एक शिक्षक ने वारदात को अंजाम दिया. यह एक गैर मान्यता प्राप्त मदरसा है.

विज्ञापन

दिल्ली के एक मदरसे में पिछले दिनों नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया था. जिसमें मदरसे का शिक्षक ही आरोपी पाया गया. दिल्ली के रोहिल्ला में स्थित मदरसे का शिक्षक 12 साल के नाबालिग के साथ अप्राकृतिक संबंध बनाता था. घटना सामने आने के बाद राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) ने पूरे मामले की जांच की, जिसमें कई चौकाने वाले तथ्य सामने आये हैं.

एक शिक्षक के साथ मदरसे में रहते थे यूपी-बिहार के 24 बच्चे

एनसीपीसीआर के अध्यक्ष ने जांच के बाद कहा, मदरसे में नाबालिग से रेप की सूचना पर हमने मौके का मुआयना किया. मदरसे के एक शिक्षक ने वारदात को अंजाम दिया. यह एक गैर मान्यता प्राप्त मदरसा है. बिहार और यूपी के 24 बच्चों को शिक्षकों के साथ वहां रखा गया. उन्हें बाथरूम जैसी कोई अलग सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई.

Also Read: Madarsa Survey In UP : यूपी के 60 जिलों में 8,496 मदरसे गैर मान्यता प्राप्त, अब योगी सरकार उठाएगी अहम कदम

दिल्ली सरकार पर एनसीपीसीआर अध्यक्ष ने लगाया गंभीर आरोप

एनसीपीसीआर अध्यक्ष ने मदरसे में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार पर गंभीर आरोप लगाया. उन्होंने कहा, दिल्ली सरकार ने न तो कार्रवाई की और न ही बाल कल्याण समिति भेजी. हमने निर्देश दिया कि बाल कल्याण समिति इस जगह का दौरा करे और बच्चों का बचाव और पुनर्वास जल्द से जल्द किया जाए. पीड़िता की सामाजिक जांच रिपोर्ट दिल्ली सरकार से मांगी गई.

आधी रात को नाबालिग छात्र से मदरसे का शिक्षक करता था गलत काम

इस मामले में एक चौकाने वाला तथ्य सामने आया. जिसमें बताया जा रहा है कि मदरसे का आरोपी शिक्षक अपने छात्र को आधी रात में अपने कमरे में ले जाकर गलत काम करता था. बताया यह भी जा रहा है कि मदरसे का शिक्षक बच्चे को नशीली चीज खिलाकर उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाता था. आरोपी शिक्षक की पहचान मोहम्मद इसरान के रूप में हुई है. जिसकी उम्र 24 साल बतायी जा रही है.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola