CRPF केे बाद अब BSF जवान आये कोरोना की चपेट में, कुल 42 BSF कर्मी कोरोना पॉजिटिव

Updated:
विज्ञापन
CRPF केे बाद अब BSF जवान आये कोरोना की चपेट में, कुल 42 BSF कर्मी कोरोना पॉजिटिव

Noida: Authority workers carry out sanitisation work in a slum at Sector 10 amid concerns over COVID-19, in Noida, Sunday, May 3, 2020. (PTI Photo) (PTI03-05-2020_000220A)

Coronavirus Lockdown दिल्‍ली के जामा मस्जिद (Jama Masjid area) क्षेत्र में दिल्ली पुलिस के साथ तैनात BSF कंपनी की 126 बटालियन के 25 और BSF जवान कोरोना पॉजिटिव हो गये हैं. इसके साथ ही BSF में COVID19 पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 42 हो गयी है, जिसमें 126 बटालियन कंपनी (126 battalion of BSF Company ) के 31 मामले शामिल हैं.

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली : भारत में कोरोना का केस लगातार बढ़ता जा रहा है. ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में अब तक 39980 लोगों संक्रमित हुए हैं और 1301 लोगों की मौत हो चुकी है. हालांकि अब तक कोरोना से ठीक होने वालों की संख्‍या 10 हजार के पार पहुंच गयी है. इस बीच खबर है कि दिल्‍ली के जामा मस्जिद क्षेत्र में दिल्ली पुलिस के साथ तैनात BSF कंपनी की 126 बटालियन के 25 और BSF जवान कोरोना पॉजिटिव हो गये हैं. इसके साथ ही BSF में COVID19 पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 42 हो गयी है, जिसमें 126 बटालियन कंपनी के 31 मामले शामिल हैं.

Also Read: Coronavirus Pandemic : दिल्‍ली के कापसहेड़ा में एक ही बिल्डिंग से मिले 58 कोरोना पॉजिटिव, हड़कंप
दिल्ली और त्रिपुरा में बीएसएफ के 17 कर्मी कोरोना वायरस संक्रमित पाये गये

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और त्रिपुरा में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के 17 कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये हैं. उनमें से सात चांदनी महल और जामा मस्जिद क्षेत्रों में पिछले कुछ सप्ताह दिल्ली पुलिस की मदद के लिए तैनात किये गये थे. वे कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये. वे बल की 126 वीं और 178 वीं बटालियन का हिस्सा हैं.

Also Read: Coronovirus India: कल से होगा Lockdown 3, जानिए मोदी सरकार ने क्या दी छूट और कहां होगी सख्ती

प्रवक्‍ता ने बताया कि इन कर्मियों को ग्रेटर नोएडा के सीएपीएफ रेफरल अस्पताल के पृथक केंद्र में भर्ती किया गया है. प्रवक्ता के अनुसार आर के पुरम में बल के अस्पताल में भर्ती कराये गये आठ और कर्मी भी इस वायरस से संक्रमित हो गये. पिछले कुछ दिनों में जांच के दौरान उनके कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई.

उनमें दो ऐसे कर्मी हैं जिन्हें कैंसर है और उनके दो सहायक भी हैं. उधर, त्रिपुरा में बल के दो कर्मियों को इस बीमारी से संक्रमित पाया गया. बीएसएफ पर पाकिस्तान और बांग्लादेश से लगती भारतीय सीमा की सुरक्षा का जिम्मा है. उसे विभिन्न प्रकार की अंदरूनी सुरक्षा की ड्यूटी पर भी लगाया जाता है.

Also Read: रांची में कोरोना योद्धाओं पर वायु सेना ने हेलीकॉप्टर से बरसाए फूल
दिल्‍ली में क्‍या है कोरोना के हालात

दिल्‍ली में कोरोना वायरस का केस लगातार बढ़ता जा रहा है. ताजा अपडेट के अनुसार यहां कुल संक्रमितों की संख्‍या 4122 है और मरने वालों की संख्‍या 64 है. यहां कोरोना से ठीक होने वालों की संख्‍या 1256 है. इधर दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घोषणा कर दी है कि लॉकडाउन में केंद्र सरकार की ओर से जो भी छूट दिये गये हैं सभी दिये जाएंगे. उन्‍होंने कहा, पूरी दिल्ली रेड जोन में है, लेकिन केंद्र सरकार ने जो भी छूट दिये हैं वे सभी छूट हम दिल्ली में देने वाले हैं. केंद्र सरकार ने 2 सप्ताह के लिए लॉकडाउन को बढ़ाया है.

Also Read: IRCTC: स्पेशल ट्रेन चलाने के लिए Indian Railways ने रखी नयी शर्त, देखिए किन 14 शहरों में मिल रही यह सुविधा

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola