Coronavirus Pandemic : दिल्ली के कापसहेड़ा में एक ही बिल्डिंग से मिले 58 कोरोना पॉजिटिव, हड़कंप

New Delhi: Health workers wearing protective suits are seen in the premises of LNJP Hospital during the nationwide lockdown, in wake of the coronavirus pandemic, in New Delhi, Thursday, April 30, 2020. (PTI Photo/Manvender Vashist) (PTI30-04-2020_000160A)
दिल्ली के कापसहेड़ा क्षेत्र स्थित एक इमारत में रहने वाले 17 और लोग आज कोरोना पॉजिटिव (17 more people from a building in Theke Wali Gali near DC office in Kapashera) पाये गये हैं. इसके साथ ही भवन से अब तक कोरोना के कुल 58 सकारात्मक (Total 58 positive cases have been reported ) मामले सामने आये हैं.
नयी दिल्ली : कोरोना संक्रमण को लेकर जहां एक ओर स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दावा किया जा रहा है कि देश में संक्रमण के केस अब 12 दिनों में डबल हो रहे हैं और हम धीरे-धीरे अच्छी स्थिति में आ रहे हैं, वहीं देश की राजधानी दिल्ली के कापसहेड़ा क्षेत्र में कोरोना का विस्फोट हो गया है. इस इलाके से दो दिनों में कुल 58 केस सामने आ चुके हैं.
दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के डीएम ने बताया, कापसहेड़ा क्षेत्र स्थित एक इमारत में रहने वाले 17 और लोग आज कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. इसके साथ ही भवन से अब तक कोरोना के कुल 58 सकारात्मक मामले सामने आये हैं.
Also Read: Coronovirus India: कल से होगा Lockdown 3, जानिए मोदी सरकार ने क्या दी छूट और कहां होगी सख्ती
दक्षिण पश्चिम दिल्ली के कापसहेड़ा क्षेत्र स्थित एक इमारत में रहने वाले 41 व्यक्तियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की शनिवार को पुष्टि हुई थी. ‘ठेके वाली गली’ में स्थित इमारत से कोविड-19 संक्रमण का एक मामला 18 अप्रैल को सामने आया था.
इसके बाद प्राधिकारियों ने इसे सील कर दिया था. इससे क्षेत्र में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने में मदद मिली. अधिकारी ने कहा, इस इमारत में काफी लोगों के रहने को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने 19 अप्रैल को इमारत को सील करने का निर्णय लिया था.
Also Read: Coronavirus Good News : भारत में ऐसे हार रहा कोरोना, जानिए डॉ हर्षवर्धन ने क्या बताया
जिला प्रशासन के अनुसार 20 अप्रैल और 22 अप्रैल को इमारत से 175 नमूने एकत्रित किये गए थे और उन्हें नोएडा स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बायोलॉजिकल्स (एनआईबी) भेजा गया था. दक्षिण पश्चिम जिलाधिकारी राहुल सिंह ने एक वीडियो संदेश में कहा, इमारत से एकत्र किये गए कुल नमूनों में से 67 व्यक्तियों की रिपोर्ट शनिवार को आयी और उनमें से 41 के कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है.
सिंह अपने निजी सचिव के (पिछले महीने) कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि के बाद स्वयं पृथक-वास में चले गये थे. जिलाधिकारी ने कहा कि जांच 13 दिन पहले की गई थी और दिल्ली-नोएडा सीमा सील किये जाने और एनआईबी नोएडा में जांच के लिए नमूनों की अधिक संख्या के चलते रिपोर्ट आने में देरी हुई. उन्होंने कहा कि इन सभी व्यक्तियों में कोई कोविड-19 के कोई लक्षण नहीं हैं और जांच रिपोर्ट 13 दिन पुरानी है.
उन्होंने कहा, जिला प्रशासन सभी संक्रमित मामलों की वर्तमान स्थिति का पता लगाने के लिए रविवार को फिर से जांच कराएगा. सिंह ने कहा, इस इमारत में रहने वाले व्यक्ति साझा शौचालय का इस्तेमाल कर रहे थे. इसी कारण हमने इसे सील कर दिया और उन लोगों को बाहर नहीं आने दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




