Delhi Heavy Rain: दिल्ली में मौसम ने ली करवट, झमाझम बारिश के साथ तेज हवा

Updated:
विज्ञापन
बिहार में बारिश

Delhi Heavy Rain: दिल्ली में अचानक से मौसम का मिजाज बदल गया. तेज हवा के साथ झमाझम बारिश होने लगी. मौसम में बदलाव के कारण गर्मी से लोगों को राहत मिला. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि एक दो दिन मौसम का मिजाज ऐसा ही रह सकता है.

विज्ञापन

Delhi Heavy Rain: दिल्ली में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है. कई इलाकों में तेज हवा के साथ भारी बारिश हुए. झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले एक दो दिनों तक दिल्ली में ऐसा ही मौसम रहेगा. कई इलाकों में बारिश का दौर जारी रह सकता है.

विज्ञापन

गर्मी से मिली राहत

बीते कुछ दिनों में राष्ट्रीय राजधानी में भीषण गर्मी पड़ रही थी. ऐसे में अचानक झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया है. शुक्रवार को दोपहर के बाद कई इलाकों में तेज हवाएं और भारी बारिश हुई जिससे भीषण गर्मी से राहत मिली.

IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली में बारिश और तेज हवा को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. अपने लेटेस्ट वेदर अपडेट में आईएमडी ने कहा कि दिल्ली में आने वाले एक दो दिनों तक गरज-चमक के साथ तेज हवाएं और धूल भरी आंधी चल सकती है. कई इलाकों में बारिश होने की भी संभावना है. मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए कहा कि दिल्ली में अगले 2 घंटों के दौरान अलग-अलग स्थानों पर बारिश हो सकती है. तेज हवा और बिजली चमकने की भी संभावना है.

Also Read: Heavy Rain Alert: 23 मई तक पूर्वोत्तर भारत में भयंकर बारिश, आंधी तूफान की चेतावनी, हाई अलर्ट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola