Delhi Fire : मेगा मार्ट में आग से मचा कोहराम, लिफ्ट में फंसे व्यक्ति की मौत
Vishal Mega Mart at Karol Bagh area Fire
Delhi Fire : दिल्ली के करोल बाग इलाके में विशाल मेगा मार्ट में आग लगने के बाद लिफ्ट में फंसे एक व्यक्ति की मौत हो गई. आग लगने के बाद का वीडियो सामने आया है. देखें वीडियो.
Delhi Fire : दिल्ली के करोल बाग इलाके में विशाल मेगा मार्ट में आग लगने से एक की मौत हो गई. आग की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग ने दमकल की गाड़ियां भेजी. इसके बाद आग को काबू करने का प्रयास किया गया. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, लिफ्ट में फंसे एक व्यक्ति की मौत हो गई. न्यूज एजेंसी एएनआई ने वीडियो जारी किया है. वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि आग कितना भयावह होगा. देखें वीडियो.
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान 25 साल के कुमार धीरेंद्र प्रताप के रूप में हुई है. पुलिस, दमकल और आपदा मोचन बल के कर्मियों के संयुक्त तलाश एवं बचाव अभियान के दौरान शव लिफ्ट के अंदर मिला. दिल्ली पुलिस ने एक बयान में बताया कि शुक्रवार शाम करीब छह बजकर 44 मिनट पर पदम सिंह रोड स्थित चार मंजिला इमारत की दूसरी मंजिल पर आग लगने की सूचना मिली थी. बयान में कहा गया, ‘‘यह विशाल मेगा मार्ट का आउटलेट है. आग इमारत की दूसरी मंजिल तक ही सीमित रही.’’
अधिकारियों ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए दमकल की कुल 13 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं. आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










