दिल्ली के नरेला के औद्योगिक क्षेत्र की फैक्ट्री में लगी आग, 11 की मौत
राजधानी दिल्ली से भीषण आग लगने की खबर आई है. हालांकि आग पर काबू पा लिया गया है लेकिन आग से बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचा है.अग्निशमन विभाग ने बताया कि दो पेंट और केमिकल गोदामों में आग लगने से 11 लोगों की मौत हो गई जबकि 4 घायल हो गए. मृतकों को बाबू जगजीवन राम […]
राजधानी दिल्ली से भीषण आग लगने की खबर आई है. हालांकि आग पर काबू पा लिया गया है लेकिन आग से बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचा है.अग्निशमन विभाग ने बताया कि दो पेंट और केमिकल गोदामों में आग लगने से 11 लोगों की मौत हो गई जबकि 4 घायल हो गए. मृतकों को बाबू जगजीवन राम अस्पताल ले जाया गया है. घायलों को राजा हरिश्चंद्र अस्पताल ले जाया गया है. मृत लोगों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है.
दिल्ली पुलिस की ओर से जो जानकारी दी गई है उसके अनुसार, आग लगने से पहले एक विस्फोट हुआ था, जो संभवत: फैक्ट्री में रखे कैमिकल की वजह से हुआ. धमाके के कारण आसपास के कुछ घरों और दुकानों में भी आग लग गई. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) को फोन पर इसकी जानकारी मिली. अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि बीती रात नौ बजे तक आग पर काबू पा लिया गया और कूलिंग-ऑफ ऑपरेशन जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










