Delhi Excise Policy Case: AAP की संपत्ति जब्त करेगी ईडी, सुनवाई के दौरान ASG राजू ने हाईकोर्ट में दी जानकारी
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 04 Apr 2024 3:24 PM
Delhi Excise Policy Case: दिल्ली शराब घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आम आदमी पार्टी और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं. हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान ईडी की ओर से पेश एडिशनल सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने बताया कि ईडी आम आदमी पार्टी की कुछ संपत्तियों को जब्त करना चाहती है. उन्होंने ईडी द्वारा केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती देते हुए कोर्ट में दायर याचिका को खारिज करने की मांग भी की.
Delhi Excise Policy Case: ईडी की ओर से पेश एडिशनल सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने दिल्ली हाईकोर्ट में कहा, ईडी आम आदमी पार्टी की कुछ संपत्तियों को जब्त करने जा रही है. अगर ऐसा करेंगे, तो वो कहेंगे कि चुनाव के समय ऐसा किया जा रहा है, अगर नहीं करेंगे, तो पूछा जाएगा कि सबूत कहां हैं. उन्होंने कोर्ट से कहा, अरविंद केजरीवाल को लेकर जांच भी खत्म नहीं हुआ है.
मनी लॉन्ड्रिंग अपराध हत्या से भी बदतर : एसवी राजू
एडिशनल सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने कोर्ट में सुनवाई के दौरान कहा, अपराधियों को गिरफ्तार किया जाना चाहिए और जेल में डाला जाना चाहिए. उन्होंने कहा, मनी लॉन्ड्रिंग अपराध हत्या से भी बदतर, क्योंकि हत्या तो आवेश में की जाती है, लेकिन मनी लॉन्ड्रिंग ठंडे दिमाग से की जाती है. उन्होंने आगे कहा, मैं हत्या कर सकता हूं, बलात्कार कर सकता हूं, लेकिन पुलिस से कह दूं.. नहीं, नहीं, मुझे गिरफ्तार मत करो. चुनाव नजदीक हैं. कोई भी राजनीतिक नेता आएगा और कहेगा, हमें छूट मिलेगी क्योंकि चुनाव नजदीक हैं. यह बिल्कुल फर्जी है. इस तरह हम किसी को गिरफ्तार नहीं कर सकते क्योंकि चुनाव नजदीक हैं? हम कैसा कानून बना रहे हैं?
ईडी के पास शराब घोटाले का कई सबूत
प्रवर्तन निदेशालय की ओर से पेश एएसजी एसवी राजू ने कहा, AAP ने सभी बड़े भुगतान नकद में किए गए थे. उन्होंने कहा, ईडी के पास व्हाट्सएप चैट और हवाला ऑपरेटरों के बयान हैं, हमारे पास आयकर डेटा भी है.
हाईकोर्ट में ईडी ने अरविंद केजरीवाल को शराब घोटाले का ‘सरगना’ बताया
ईडी ने मंगलवार को दिल्ली हाईकोर्ट से कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ‘आबकारी घोटाले’ के ‘सरगना’ एवं ‘षडयंत्रकारी’ हैं और इसके पास उपलब्ध सामग्री के आधार पर यह मानने के कारण हैं कि वह धनशोधन के अपराध के दोषी हैं. ‘घोटाले’ से जुड़े धनशोधन मामले में एजेंसी द्वारा आम आदमी पार्टी (आप) नेता की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली उनकी याचिका का विरोध करते हुए, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कहा कि राजनीतिक दल, जो अपराध की आय का ‘प्रमुख लाभार्थी’ था, ने केजरीवाल के माध्यम से अपराध किया है. ईडी ने कहा, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, दिल्ली सरकार के मंत्रियों, आप नेताओं और अन्य व्यक्तियों की मिलीभगत से दिल्ली आबकारी घोटाले के सरगना और मुख्य षडयंत्रकारी हैं. अरविंद केजरीवाल सीधे तौर पर आबकारी नीति 2021-22 बनाने में शामिल थे. ईडी ने कहा, इस नीति का मसौदा ‘साउथ ग्रुप’ को दिए जाने वाले लाभों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया किया गया था और इसे विजय नायर, मनीष सिसोदिया और ‘साउथ ग्रुप’ के प्रतिनिधि सदस्यों की मिलीभगत से बनाया गया था. ईडी ने कहा कि आप ने केजरीवाल के माध्यम से धनशोधन का अपराध किया है और इस तरह यह अपराध पीएमएलए, 2002 की धारा 70 के दायरे में आता है.
Also Read: Arvind Kejriwal की सेहत से खिलवाड़ कर रही है बीजेपी, AAP नेता आतिशी का गंभीर आरोप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










