Delhi Car Blast: कांग्रेस ने मोदी सरकार को पूरी तरह विफल बताया, कहा- 18 घंटे गुजर गए और अब तक कुछ स्पष्ट नहीं

Updated:
विज्ञापन
_Pawan Khera

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा

Delhi Car Blast: दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार शाम को एक कार में हुए विस्फोट को लेकर कांग्रेस ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला है. वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पवन खेड़ा ने सरकार को पूरी तरह से विफल बताया है. धमाके में अब तक कुल 12 लोगों की मौत हो चुकी है.

विज्ञापन

Delhi Car Blast: कांग्रेस ने कहा कि दिल्ली में लाल किला के सामने हुए विस्फोट को लेकर सरकार की तरफ से स्पष्ट किए जाने की जरूरत है कि यह किस तरह की घटना है, क्योंकि लोगों में भय व्याप्त है.

18 घंटे गुजर गए हैं, अब भी हम और आप इसे धमाका बोल रहे : खेड़ा

कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा, ‘‘इस घटना को 18 घंटे गुजर गए हैं, अब भी हम और आप इसे धमाका बोल रहे हैं. इस बात को लेकर कोई स्पष्टता नहीं है कि यह हमला था या क्या था। सरकार और दिल्ली पुलिस की तरफ से कोई स्पष्टता नहीं आ रही है.’’ खेड़ा ने दावा किया कि लोगों के मन में भय और चिंता व्याप्त है, क्योंकि यह घटना देश की राजधानी में हुई है. उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए स्पष्टता जरूरी है.’’

350 किलोग्राम आरडीएक्स पुलवामा कैसे पहुंचा?

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, “यह बेहद आश्चर्यजनक और चौंकाने वाला है कि हमें अभी तक इस बात का जवाब नहीं मिला है कि 350 किलोग्राम आरडीएक्स पुलवामा कैसे पहुंचा. अब 6 साल से ज्यादा हो गए हैं, लेकिन हमें कोई जवाब नहीं मिला है. तत्कालीन राज्यपाल सतपाल मलिक ने कई बार इस पर सवाल उठाए, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. अब, एनसीआर से इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक, बम बनाने के उपकरण जब्त किए गए हैं. इससे पता चलता है कि सरकार पूरी तरह से विफल साबित हुई है. शायद उन्हें पता ही नहीं है कि उनकी नाक के नीचे क्या हो रहा है. 5-6 दिन पहले, 800 उड़ानें बाधित हुईं. विशेषज्ञों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि यह जीपीएस सिस्टम की स्पूफिंग थी, कि यह एक बड़ा साइबर हमला था. लेकिन आज तक कोई जवाब नहीं आया. नागरिक उड्डयन मंत्री, गृह मंत्री, कोई भी इसका जवाब नहीं दे रहा है. इसलिए, मैं दोहरा रहा हूं कि देश में डर का माहौल है और सबके मन में आशंकाएं हैं. आशंकाएं तब पैदा होती हैं जब आपको कोई जवाब नहीं मिलता.”

NIA करेगी दिल्ली धमाके की जांच

गृह मंत्रालय ने दिल्ली धमाके की जांच एनआईए को सौंप दी है. धमाके के पीछे आतंकवादियों के हाथ होने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा रहा है.

अमित शाह लगातार कर रहे हाई लेवल बैठक

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को लाल किले के नजदीक हुए धमाके के मद्देनजर दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की. शाह लगातार एक के बाद एक बैठक कर रहे हैं. पहली बैठक में केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन, खुफिया ब्यूरो के निदेशक तपन डेका, दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा और राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) के महानिदेशक सदानंद वसंत दाते शामिल हुए. जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक नलिन प्रभात भी ऑनलाइन माध्यम से बैठक में शामिल हुए थे.

ये भी पढ़ें: Red Fort Blast : रातभर एजेंसियों के संपर्क में रहा, दिल्ली धमाके पर आया पीएम मोदी का पहला रिएक्शन

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola