Coronavirus Lockdown : जरूरी सामान घरों तक पहुंचाने की केजरीवाल कर रहे हैं तैयारी, जानें दिल्ली वालों को कैसे मिलेगी राहत
Author : Amitabh Kumar Published by : Prabhat Khabar Updated At : 25 Mar 2020 1:41 PM
coronavirus lockdown : दिल्ली में लॉकडाउन से दिल्ली के लोगों को होने वाली परेशानियों को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की. केजरीवाल ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान सरकार दूध, सब्जी, दवाई और जरूरत का सामान लोगों के घरों तक पहुंचाने की तैयारी कर रही है.
coronavirus lockdown : दिल्ली में लॉकडाउन से दिल्ली के लोगों को होने वाली परेशानियों को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की. केजरीवाल ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान सरकार दूध, सब्जी, दवाई और जरूरत का सामान लोगों के घरों तक पहुंचाने की तैयारी कर रही है.
केजरीवाल ने कहा कि लॉकडाउन (बंद) के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में रोजाना इस्तेमाल की वस्तुओं की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों जैसे कि सब्जी विक्रेताओं, किराना दुकानदारों एवं दुग्ध विक्रेताओं के लिए ई-पास जारी किये जाएंगे.
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस का प्रसार रोकने के लिए मंगलवार को देशभर में 21 दिन के बंद की घोषणा की थी.
केजरीवाल ने उपराज्यपाल अनिल बैजल के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि ई पास के लिए हेल्पलाइन नंबर मुहैया कराए जाएंगे. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे घबराहट में खरीदारी नहीं करें. उन्होंने भरोसा जताया कि सरकार सुश्चित करेगी कि दूध, सब्जियों, किराना का सामान और दवाइयों जैसी रोजाना इस्तेमाल के सामान की दुकानें खुली रहें. मुख्यमंत्री ने जोर दिया कि इन आवश्यक वस्तुओं की कोई कमी नहीं है. उन्होंने लोगों से बंद की इस अवधि में घर में ही रहने की अपील की.
बैजल ने कहा कि सरकार दिल्ली में बंद का कड़ाई से क्रियान्वयन सुनिश्चित करेगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी समस्या होने पर हेल्पलाइन नंबर 011-23469536 पर दिल्ली पुलिस आयुक्त कार्यालय को संपर्क किया जा सकता है.
भारत सरकार ने सबसे कठोर निर्णय लेते हुए 21 दिन के लिए पूरे देश को लॉकडाउन कर दिया है. यह फैसला सरकार ने उस समय लिया जब भारत में कोरोना वायरस मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. भारत में अब तक इस घातक बीमारी के चपेट में 562 लोग आ चुके हैं. जबकि 10 लोगों की मौत हो चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










