Delhi Air Pollution: दिल्ली की हवा जहरीली, एक्यूआई 391 दर्ज; इंडिया गेट पर जोरदार प्रदर्शन
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 23 Nov 2025 8:31 PM
प्रदूषण को लेकर इंडिया गेट पर प्रदर्शन, फोटो ANI
Delhi Air Pollution: दिल्ली की हवा जहरीली हो चुकी है. रविवार को वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में रही और AQI 391 दर्ज किया गया. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई. इधर प्रदूषण को लेकर इंडिया गेट पर एक ग्रुप ने जोरदार प्रदर्शन किया. इस दौरान पुलिस के साथ झड़प भी हुई, जिसमें दावा किया जा रहा है कि प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों पर मिर्च स्प्रे का इस्तेमाल किया.
Delhi Air Pollution: दिल्ली के लिए वायु गुणवत्ता बुलेटिन के अनुसार, सोमवार से बुधवार तक दिल्ली की वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में बनी रह सकती है. सीपीसीबी के समीर ऐप के अनुसार, दिल्ली के 19 निगरानी केंद्रों में वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई, जबकि शेष 19 केंद्रों में एक्यूआई 300 दर्ज हुआ, जो बहुत खराब श्रेणी में आता है. मौसम विभाग ने सोमवार को मध्यम दर्जे का कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है और अधिकतम 25 एवं न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई है.
पुलिसकर्मियों और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प
नई दिल्ली के DCP देवेश कुमार महला ने बताया, “पहली बार, हमने पुलिसवालों पर मिर्च स्प्रे का इस्तेमाल होते देखा. हमारे कुछ अधिकारियों की आंखों में स्प्रे लग गया और अभी उनका RML हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है. इस बारे में कानूनी कार्रवाई की जा रही है.” उन्होंने आगे बताया, “कुछ प्रदर्शनकारी C-हेक्सागन के अंदर जमा हो गए और फिर उस बैरिकेड को पार करने की कोशिश की जिसे हमने आने-जाने पर रोक लगाने के लिए लगाया था. हालांकि, वे नहीं माने; उन्होंने बैरिकेड तोड़ दिया, सड़क पर आ गए, और वहीं बैठ गए. हमने उनसे हटने की रिक्वेस्ट की, क्योंकि उनके पीछे कई एम्बुलेंस और मेडिकल कर्मचारी इंतजार कर रहे थे और उन्हें इमरजेंसी एक्सेस की जरूरत थी. हमने ट्रैफिक में रुकावट से बचने के लिए उन्हें C-हेक्सागन से हटा दिया. हटाने के दौरान, कई प्रदर्शनकारियों की पुलिस से हाथापाई हुई, और हमारे कई कर्मचारी घायल हो गए. पहली बार, हमने पुलिसवालों पर मिर्च स्प्रे का इस्तेमाल होते देखा. हमारे कुछ अधिकारियों की आंखों में स्प्रे लग गया और अभी उनका RML हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। इस बारे में कानूनी कार्रवाई की जा रही है.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










