ePaper

DCGI ने सीरम इंस्टीट्यूट को दी कोविड-19 वैक्सीन 'कोविशील्ड' के निर्माण की अनुमति

Updated at : 04 Jan 2021 12:05 PM (IST)
विज्ञापन
DCGI ने सीरम इंस्टीट्यूट को दी कोविड-19 वैक्सीन 'कोविशील्ड' के निर्माण की अनुमति

DCGI, permission, Serum Institute, manufacture, Covid-19 vaccine, Covishield : नयी दिल्ली : भारतीय दवा महानियंत्रक वीजी सोमानी ने कोविड-19 वैक्सीन 'कोविशील्ड' के निर्माण के लिए सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को अनुमति दे दी है. कोविड-19 की रोकथाम के लिए 18 वर्ष या उससे बड़े प्रति व्यक्ति के लिए दो खुराक निर्धारित की गयी है. पहली खुराक के बाद चार से छह हफ्ते के बीच दूसरी खुराक देने की बात कही गयी है.

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारतीय दवा महानियंत्रक वीजी सोमानी ने कोविड-19 वैक्सीन ‘कोविशील्ड’ के निर्माण के लिए सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को अनुमति दे दी है. कोविड-19 की रोकथाम के लिए 18 वर्ष या उससे बड़े प्रति व्यक्ति के लिए दो खुराक निर्धारित की गयी है. पहली खुराक के बाद चार से छह हफ्ते के बीच दूसरी खुराक देने की बात कही गयी है.

डीसीजीआई ने कहा है कि वैक्सीन को दो से आठ डिग्री सेल्सियस पर संग्रहीत किया जाता है. एक बार खोलने के बाद मल्टी-डोज शीशियों को जितना जल्दी हो सके उपयोग में लाएं. साथ ही कहा है कि छह घंटे के भीतर उपयोग किया जाना चाहिए.

डीसीजीआई ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को अनुमति देते हुए कहा है कि यह अनुमति विभिन्न परिस्थितियों में कोविड-19 के लिए आपातकालीन स्थिति में प्रतिबंधित उपयोग के लिए है. वैक्सीनेशन कार्यक्रम के लिए आपूर्ति की जानेवाली वैक्सीन है.

वहीं, सीआईआई के सीईओ अदार पूनावाला ने कहा है कि ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) ने ‘कोविशील्ड’ वैक्सीन को शर्तों के अधीन आपातकालीन स्थिति में प्रतिबंधित उपयोग की मंजूरी दी है. कंपनी शरुआत में वैक्सीन की आपूर्ति सरकार को करेगी. निजी बाजार में नहीं बेचेगी. वैक्सीन के निर्यात की अनुमति भी नहीं दी गयी है.

उन्होंने बताया कि सरकार की 50-60 मिलियन यानी 50-60 करोड़ खुराक पहली किश्त की आपूर्ति करने के बाद हम मार्च तक निजी अस्पतालों, कंपनियों और निजी लोगों को कोविड-19 वैक्सीन ‘कोविशील्ड’ मुहैया करा सकते हैं.

पूनावाला ने कहा है कि सरकार ने लगभग 10 करोड़ खुराक के लिए 200 रुपये प्रति शॉट की कीमत रखी है. हालांकि, निजी बाजार में एक हजार रुपये इसकी कीमत होगी. सरकार ने संकेत दिया है कि महीने में पांच-छह करोड़ खुराक या हफ्ते में एक से डेढ़ करोड़ खुराक की जरूरत होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola