Weather Forecast : चक्रवाती तूफान ‘ताऊ ते’ मचा रहा है तबाही ? कर्नाटक में 4 की मौत, झारखंड-बिहार में होगी बारिश, जानें दिल्ली-यूपी सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Updated:
विज्ञापन

Thiruvananthapuram: Rough sea weather conditions due to formation of Cyclone Tauktae in the Arabian Sea, in Thiruvananthapuram, Saturday, May 15, 2021. As per IMD, cyclonic storm ‘Tauktae’ is very likely to intensify further into a severe cyclonic storm by Saturday night. (PTI Photo)(PTI05_15_2021_000183B)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Weather Forecast Today/Cyclone Tauktae LIVE Updates (16 MAY) : राजधानी दिल्ली के मौसम में इन दिनों आए दिन उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. Uttar Pradesh के विभिन्न जिलों में भी मौसम बदला हुआ नजर आ रहा है. पश्चिमी UP में RAIN होने की संभावना जताई गई है. JHARKHAND के मौसम में 17 मई से फिर बदलाव होगा. पूर्वी BIHAR को छोड़कर पूरे बिहार में गर्मी एक बार फिर बढ़ सकती है. मौसम (MINIMUM TEMP) के हर अपडेट के लिए बनें रहें हमारे साथ…

विज्ञापन

कर्नाटक में 4 लोगों की मौत

कर्नाटक में हुई तेज बारिश की वजह से 4 लोगों की मौत की खबर है. राज्‍य में कुल 73 गांव चक्रवाती तूफान से प्रभावित हुए हैं.

चक्रवाती तूफान टकरा चुका है

रिपोर्ट के अनुसार गोवा के तटीय क्षेत्र से चक्रवाती तूफान टकरा चुका है. गोवा में तूफान से भारी नुकसान की खबर है. सड़कों पर कई जगह पेड़ गिरे नजर आ रहे हैं. गोवा के तट पर तेज हवाओं के साथ-साथ मूसलाधार बारिश भी जारी है.

वायुसेना के 16 मालवाहक विमान और 18 हेलीकॉप्टर तैयार

भारतीय वायुसेना ने कहा कि उसने ‘तौकते’ तूफान से उत्पन्न किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए अपने 16 मालवाहक विमान और 18 हेलीकॉप्टर प्रायद्वीपीय भारत में तैयार रखे हैं.

आईएमडी ने कहा

आईएमडी ने कहा कि चूंकि चक्रवाती तूफान ‘ताऊ ते’ से उस क्षेत्र में बहुत भारी वर्षा आएगी, मुंबई जैसे शहर ज्यादा प्रभावित नहीं होंगे. 17 मई को मुंबई सहित उत्तरी कोंकण में कुछ स्थानों पर तेज हवाएं चलेंगी और भारी बारिश होगी.

‘ताऊ ते’ के उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना

विभाग ने कहा कि चक्रवाती तूफान ‘ताऊ ते’ के उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 18 मई की दोपहर के आसपास पोरबंदर और नलिया के बीच गुजरात तट को पार करने की संभावना है.

चक्रवाती तूफान ‘ताऊ ते’ और मजबूत

भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि चक्रवाती तूफान ‘ताऊ ते’ और मजबूत हो गया है और यह गुजरात तट एवं केंद्र शासित प्रदेश दमन-दीव एवं दादरा-नगर हवेली तट की ओर बढ़ रहा है. आईएमडी ने कहा कि तूफान के ‘‘बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान” में तब्दील होने की संभावना है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola