Cyclone Montha Video: 110 की रफ्तार से आगे बढ़ रहा चक्रवाती तूफान मोंथा, कई राज्यों में भारी बारिश; स्कूल बंद, उड़ानें रद्द

Updated:
विज्ञापन
Cyclone Montha

समुद्र में उठ रही ऊंची-ऊंची लहरें

Cyclone Montha: प्रचंड चक्रवाती तूफान मोंथा ने तबाही मचाना शुरू कर दिया है. आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल के बाद करीब 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है. आईएमडी के अनुसार चक्रवात मोंथा उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ता रहेगा और अगले 3-4 घंटों में मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच काकीनाडा के आसपास आंध्र प्रदेश के तट को पार करेगा. इस दौरान अधिकतम 90-100 किमी प्रति घंटे की निरंतर हवा की गति से 110 किमी प्रति घंटे तक की गति पकड़ेगा. अगले 3-4 घंटों तक लैडफॉल की प्रक्रिया जारी रहेगी.

विज्ञापन

Cyclone Montha: आंध्र प्रदेश के तट पर भयंकर चक्रवाती तूफान का लैंडफॉल शुरू हो चुका है. इसके प्रभाव से आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश और तेज हवाएं चल रही हैं. कोनासीमा जिले के मकानगुडेम गांव में तेज आंधी के कारण एक पेड़ उखड़कर एक महिला पर गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई. नेल्लोर जिले में भी पिछले 36 घंटों से लगातार बारिश हो रही है. मौसम विभाग के अनुसार अगले 12 घंटों तक भारी बारिश जारी रहने का अनुमान है. चक्रवात की वजह से समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठने लगी हैं.

झारखंड में भारी बारिश

प्रचंड चक्रवाती तूफान मोंथा की वजह से झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश का दौर जारी है. राजधानी रांची में दोपहर बाद तेज बारिश हुई. मौसम विभाग के अनुसार 30 अक्टूबर तक झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है.

ओडिशा में भारी बारिश से भूस्खलन, जनजीवन प्रभावित

ओडिशा के तटीय और दक्षिणी जिलों में भीषण चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ की वजह से मंगलवार को भारी बारिश होने से भूस्खलन हुआ, घरों को नुकसान पहुंचा और कई जगह पेड़ भी उखड़ गए. ओडिशा के 15 जिलों में जनजीवन प्रभावित है. गजपति जिले में भूस्खलन की घटना हुई है. रायगढ़ जिले के गुनुपुर, गुदारी और रामनागुड़ा इलाकों में भी पेड़ उखड़ गए.

ओडिशा में 153 बचाव टीमें तैनात

ओडिशा में चक्रवात के भयंकर रूप की वजह से 2,000 से ज्यादा चक्रवात आश्रय स्थल स्थापित किए गए हैं. एनडीआरएफ, ओडीआरएएफ और अग्निशमन सेवा के कर्मियों वाली 153 बचाव टीमें (6,000 से ज्यादा कर्मी) आठ दक्षिणी जिलों में संवेदनशील स्थानों पर तैनात किए गए है.

स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र 30 अक्टूबर तक बंद

भयंकर चक्रवाती तूफान को देखते हुए ओडिशा के 9 जिलामें स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को 30 अक्टूबर तक बंद कर दिया गया है. सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां भी 30 अक्टूबर तक रद्द कर दी गई हैं. तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश में भी स्कूलों को बंद करने के आदेश दे दिए गए हैं.

ट्रेनें और उड़ानें रद्द

भीषण चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ के कारण मंगलवार को विशाखापत्तनम हवाई अड्डे से संचालित होने वाली कुल 32 उड़ानें रद्द कर दी गईं. दक्षिण मध्य रेलवे (एससीआर) जोन में 27 अक्टूबर और मंगलवार को कुल 120 ट्रेनें रद्द कर दी गईं थीं. पूर्वी तट रेलवे के अनुसार 61 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया, दो के मार्ग बदल दिए गए और पांच ट्रेनों को बीच में ही समाप्त/समय से पहले ही शुरू कर दिया गया जबकि आठ अन्य ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया गया है.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola