Cyclone Montha Update: आंध्र प्रदेश में तूफान से भारी तबाही, 2 की मौत- भारी बारिश और 80 KMPH की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना

Updated:
विज्ञापन
Cyclone Montha Update

चक्रवात से भारी तबाही

Cyclone Montha Update: चक्रवात ‘मोंथा’ के प्रभाव पर आईएमडी के वैज्ञानिक डॉ ए धर्म राजू ने कहा, “चक्रवात पिछले 6 घंटों से कमजोर हो रहा है और अगले 6 घंटों में कमजोर होकर डिप्रेशन में बदल सकता है. तेलंगाना के उत्तरी और पूर्वी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होगी और 3 जिलों में अत्यधिक भारी बारिश होगी. यह 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर और उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है. तूफान की वजह से आंध्र प्रदेश में 2 व्यक्ति की मौत हो गई. जबकि कई इलाके जलमग्न हो गए.

विज्ञापन

Cyclone Montha Update: चक्रवात ‘मोंथा’ के प्रभाव पर, विशाखापत्तनम चक्रवात चेतावनी केंद्र के सुरक्षा अधिकारी नागा भूषणम ने कहा, “अगले 24 घंटों के भीतर मौसम प्रणाली एक अवदाब में बदल सकती है, जिससे एनटीआर, पलनाडु, प्रकाशम, श्री पोट्टी श्रीरामुलु, गुंटूर जैसे जिले प्रभावित हो सकते हैं. इस दौरान भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है, हवा की गति 60-70 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है, जो 80 किमी/घंटा तक बढ़ सकती है. एनटीआर, पलनाडु और प्रकाशम जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी की गई है. मछुआरों को सलाह दी गई है कि वे आज और कल समुद्र में न जाएं.”

आंध्र प्रदेश में तूफान से भारी तबाही, 2 की मौत

भीषण चक्रवाती तूफान मोंथा ने आंध्र प्रदेश में भारी तबाही मचाई है. तूफान के तट पर पहुंचने के बाद दो लोगों की मौत हो गई, सड़कें जलमग्न हो गईं और आंध्र प्रदेश में कई स्थानों पर पेड़ उखड़ गए. सरकार ने बताया था कि मोंथा के प्रभाव से 38,000 हेक्टेयर में खड़ी कृषि फसलें नष्ट हो गईं तथा 1.38 लाख हेक्टेयर में बागवानी फसलें भी क्षतिग्रस्त हो गईं.

broken-electric-pole
चक्रवात के कारण भारी नुकसान

तेलंगाना में भारी बारिश

चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ के असर से बुधवार को तेलंगाना के विभिन्न जिलों में मूसलाधार बारिश हुई. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार दोपहर एक बजे से 30 अक्टूबर सुबह 8.30 बजे तक महबूबाबाद, वारंगल और हनुमकोंडा जिलों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इन जिलों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है. रेलवे की ओर से बताया गया है कि डोर्नाकल यार्ड में जलभराव के कारण सात यात्री ट्रेनें रद्द कर दी गईं, जबकि कुछ अन्य ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द या मार्ग परिवर्तित किया गया.

बंगाल के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश

चक्रवात ‘मोंथा’ के धीरे-धीरे कमजोर होने के कारण शुक्रवार तक पश्चिम बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम कार्यालय ने कहा कि बुधवार को दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, झाड़ग्राम के कुछ हिस्सों में और शुक्रवार तक बीरभूम, मुर्शिदाबाद, पूर्व बर्धमान एवं पुरुलिया जिलों में भारी बारिश (7 से 11 सेंटीमीटर) होने की प्रबल संभावना है. विभाग ने कहा कि शुक्रवार को उत्तर बंगाल के जिलों – दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, कूचबिहार और अलीपुरद्वार के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश (7 से 20 सेंटीमीटर) होने की प्रबल संभावना है. आईएमडी के पूर्वानुमान में कहा गया है कि मालदा, उत्तर और दक्षिण दिनाजपुर सहित उत्तर बंगाल के सभी जिलों में बृहस्पतिवार और शुक्रवार को भारी बारिश होने की संभावना है.

ओडिशा के कुछ हिस्सों में बारिश; भूस्खलन

भीषण चक्रवात ‘मोंथा’ कमजोर होकर एक चक्रवाती तूफान में बदल गया और पड़ोसी आंध्र प्रदेश तथा तेलंगाना से आगे बढ़ गया, जिसके चलते ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर सहित राज्य के कई हिस्सों में बारिश हुई. भुवनेश्वर मौसम विज्ञान केंद्र की निदेशक डॉ मनोरमा मोहंती ने कहा, “हमने गंजाम, सुंदरगढ़, क्योंझर, मयूरभंज, बालासोर, भद्रक, कोरापुट, मलकानगिरी, रायगड़ा, गजपति, कालाहांडी और नवरंगपुर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश के लिए ‘येलो’ अलर्ट जारी किया है.”

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola