ePaper

PHOTOS: Cyclone Michaung ने मचाई तबाही, ये तस्वीरें नहीं देखी होगी आपने!

Updated at : 06 Dec 2023 2:15 PM (IST)
विज्ञापन
PHOTOS: Cyclone Michaung ने मचाई तबाही, ये तस्वीरें नहीं देखी होगी आपने!

Tirupathi: Debris of a collapsed structure covers vehicles parked near it after the landfall of Cyclone Michaung, in Tirupathi, Andhra Pradesh, Tuesday, Dec. 5, 2023. (PTI Photo)(PTI12_05_2023_000334A)

दक्षिण भारत से गुजरने के बाद इस चक्रवाती तूफान का असर अब ओडिशा समेत अन्य राज्यों में नजर आ रहा है. लेकिन, इसकी वजह से जिस तरह की बारिश चेन्नई में हुई वह शायद ही पहले हुई हो. यह कहना है वहां के आम नागरिकों का.

विज्ञापन
undefined

‘वो आया और सब कुछ लेकर चला गया.’ ये भले ही फिल्म का डायलॉग हो लेकिन, चेन्नई, तांबरम समेत कई जिलों के लोग यह कह रहे है, कारण चक्रवात मिचौंग. दक्षिण भारत से गुजरने के बाद इस चक्रवाती तूफान का असर अब ओडिशा समेत अन्य राज्यों में नजर आ रहा है. लेकिन, इसकी वजह से जिस तरह की बारिश चेन्नई में हुई वह शायद ही पहले हुई हो. यह कहना है वहां के आम नागरिकों का.

undefined

चक्रवाती तूफान मिचौंग के प्रभाव से चेन्नई और इसके आसपास के जिलों में भारी बारिश हुई. लगातार भारी बारिश के कारण शहर के निचले और रिहायशी इलाकों में पानी भर गया. नगर निगम के कर्मचारी शहर में जगह-जगह भरे पानी को निकालने की कोशिश में जुटे हैं.

undefined

तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश की वजह से शहर के कई इलाकों की बिजली गुल हो गई तथा इंटरनेट सेवा बाधित हुई. लगातार हुई बारिश के कारण चेन्नई हवाई अड्डे का संचालन भी प्रभावित रहा था और हवाई अड्डे पर आने और जाने वाली लगभग 70 उड़ानें रद्द कर दी गईं.

Also Read: Cyclone Michaung: झारखंड समेत कई राज्यों में कब रुकेगी बारिश? मौसम विभाग का अलर्ट
undefined

चेन्नई और उसके आसपास के जिलों में चक्रवात ‘मिगजॉम’ द्वारा भारी तबाही मचाने के दो दिन बाद बुधवार को भी स्थानीय लोगों को जलभराव और बिजली की समस्या से जूझना पड़ा. स्थानीय एजेंसियों के कर्मचारियों ने राहत और पुनर्वास के प्रयास तेज कर दिये हैं.

undefined

चक्रवात के असर से हुई भारी बारिश के कारण वेलच्चेरी और तांबरम सहित कई इलाकों में बाढ़ आ गई थी. बुधवार को भी लोगों को जलभराव वाले इलाकों में अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाते देखा गया. अपने बच्चों को लेकर लोगों को सड़कों पर घुटनों तक भरे पानी के बीच से गुजरना पड़ा.

undefined

लोग सुरक्षति स्थानों पर जाने के लिए और अधिक नौकाएं भेजने सहित अन्य मदद के लिए गुहार लगा रहे हैं. मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने बारिश प्रभावित कई इलाकों का दौरा किया और शहर के एक राहत केंद्र में आश्रय ले रहे लोगों को भोजन और आवश्यक सामग्री वितरित कीं. उन्होंने शहर के स्थानीय निकाय द्वारा जल निकासी के लिए किये जा रहे प्रयासों का भी जायजा लिया.

undefined

उन्होंने केंद्र को पत्र लिखकर हालात से निपटने के लिए 5,060 करोड़ रुपये की अंतरिम राहत राशि जारी करने मांग की है. सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर कई लोगों ने रिहायशी इलाकों में जलभराव के वीडियो साझा किये और दावा किया कि कई लोग अपने घरों में फंसे हुये हैं. सोशल मीडिया मंच पर हैशटैग वेलच्चेरी से संबंधित कई पोस्ट किये गये.

undefined

एक सोशल मीडिया उपयोगकर्ता ने पोस्ट कर इस बात पर अफसोस जताया कि उनके रिश्तेदार पिछले तीन दिन से बिना बिजली, पानी और दूध के अपने घर में बंद हैं. वेलच्चरी और तांबरम सहित कई अन्य प्रभावित इलाकों में लोग दूध की आपूर्ति में देरी की शिकायत कर रहे हैं और स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि दूध को अधिक कीमत पर बेचा जा रहा है. किलपौक और कट्टुपक्कम सहित शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है.

undefined

राज्य सरकार ने कहा कि राहत कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है और आधी रात के दौरान भी कई प्रभावित इलाकों में लोगों को नौकाओं के जरिए निकाला गया. स्थानीय एजेंसी ने बताया कि ग्रेटर चेन्नई नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी बचाव और राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं. ग्रेटर चेन्नई पुलिस ने बचाव और राहत कार्यों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किये हैं.

undefined

शहर की पुलिस ने बुधवार को बताया था कि बारिश से संबंधित घटनाओं में छह लोगों की मौत की सूचना मिली है जबकि शहर के विभिन्न इलाकों में पुलिस ने कई लोगों को सुरक्षित निकाला है. एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि जिन लोगों को बचाया गया उनमें वरिष्ठ नागरिक, गर्भवती महिलाएं और एक महिला तथा उसका नवजात शिशु भी शामिल हैं.

विज्ञापन
Aditya kumar

लेखक के बारे में

By Aditya kumar

I adore to the field of mass communication and journalism. From 2021, I have worked exclusively in Digital Media. Along with this, there is also experience of ground work for video section as a Reporter.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन