Cyclone in Sri Lanka: तूफानी तबाही से त्रस्त श्रीलंका की मदद को आगे आया भारत, ऑपरेशन सागर बंधु के जरिए दी सहायता
Published by : Pritish Sahay Updated At : 28 Nov 2025 6:39 PM
Cyclone in Sri Lanka : भारत ने भेजी मदद
Cyclone in Sri Lanka: श्रीलंका में चक्रवाती तूफान से मची तबाही के बीच भारत ने मदद का हाथ बढ़ाया है. भारत ने संकट की इस घड़ी में राहत सामग्री भेजी है. पीएम मोदी ने कहा कि जरूरत पड़ने पर भारत और मदद करने के लिए तैयार है. श्रीलंका में तूफान दित्वा के कारण बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 56 हो गयी है. भारी बारिश के कारण स्थिति बद से बदतर हो गई है. घरों, खेतों तथा सड़कों पर पानी भर गया.
Cyclone in Sri Lanka: चक्रवाती तूफान दित्वा से मची तबाही के बीच भारत ने श्रीलंका के लिए मदद का दरवाजा खोल दिया है. भारत ऑपरेशन सागर बंधु के तहत श्रीलंका की मदद के लिए आगे आया है. शुक्रवार को तत्काल राहत सामग्री समेत कई और सहायता भारत ने श्रीलंका भेजी है. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि स्थिति से निपटने के लिए भारत श्रीलंका को और अधिक सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है. पीएम मोदी ने कहा- श्रीलंका के उन लोगों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना है जिन्होंने चक्रवात दित्वा के कारण अपने प्रियजनों को खो दिया है. मैं सभी प्रभावित परिवारों की सुरक्षा, सांत्वना और शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.
INS विक्रांत और INS उदयगिरि से भारत ने भेजी सहायता
भारत इस घड़ी में श्रीलंका की सहायता के लिए सागर बंधु अभियान शुरू किया है. राहत सामग्री की पहली खेप भारतीय नौसेना के विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत और अग्रिम पंक्ति के जहाज आईएनएस उदयगिरि से पहुंचाई गई. चक्रवाती तूफान दित्वा के कारण श्रीलंका में तबाही मची है. बाढ़ और भूस्खलन के कारण कम से कम 56 लोगों की मौत हुई है. श्रीलंकाई अधिकारियों ने बताया कि 12,313 परिवारों के 43,900 से अधिक लोग खराब मौसम से प्रभावित हुए हैं.
सहायता के लिए खड़ा था आईएनएस विक्रांत
श्रीलंका में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद बचाव और राहत अभियानों में भारत के विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत को तैनात किया गया. श्रीलंकाई नौसेना ने बताया कि यह स्वदेशी विमानवाहक पोत अंतर्राष्ट्रीय फ्लीट रिव्यू 2025 की तैयारियों के तहत 25 से 26 नवंबर को कोलंबो में तैनात किया गया था. गंभीर मौसम के बीच जारी राहत कार्यों के लिए आईएनएस विक्रांत के विमानों के उपयोग के लिए औपचारिक अनुरोध किया गया था. रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि श्रीलंका के पूर्वी त्रिंकोमाली क्षेत्र में आए चक्रवाती तूफान दित्वा के कारण राहत कार्यों के लिए आईएनएस विक्रांत के विमानों के उपयोग के लिए औपचारिक अनुरोध किया गया था.
श्रीलंका में चक्रवाती तूफान से तबाही
श्रीलंका के पूर्वी त्रिंकोमाली क्षेत्र में आए चक्रवाती तूफान दित्वा के कारण भारी तबाही मची है.बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 56 हो गई है. वहीं 21 लोग अब भी लापता हैं. आपदा प्रबंधन केंद्र (DMC) ने बताया कि पिछले 72 घंटों में 46 मौत के मामले दर्ज किए गए हैं. आपात स्थिति को देखते हुए, सरकार ने शुक्रवार को आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है. आपदा प्रबंधन अधिकारियों ने बताया कि अत्यधिक खराब मौसम से 12,313 परिवारों के 43,991 लोग प्रभावित हुए हैं.(भाषा इनपुट)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










