Cyclone Dana Tracker: चक्रवाती तूफान दाना का कहर, इन राज्यों में भारी बारिश, स्कूल-कॉलेज बंद
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 25 Oct 2024 7:02 AM
Cyclone Dana
Cyclone Dana Tracker: चक्रवाती तूफान ‘दाना’ ओडिशा के तट से टकराने से पहले अपना रौद्र रूप दिखाने लगा है. ओडिशा और बंगाल में भारी बारिश शुरू हो गई है. दाना का असर झारखंड में भी दिखने लगा है.
Cyclone Dana Tracker: चक्रवाती तूफान दाना के कारण सुबह से रुक-रुक कर बारिश हो रही है और तेज हवाएं चल रही हैं. तूफान से केन्द्रपाड़ा, भद्रक और बालासोर जिलों के तटीय क्षेत्रों पर खतरा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, चक्रवात के शुक्रवार तड़के ओडिशा के भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान और धामरा बंदरगाह के बीच तट से टकराने की आशंका है और इस दौरान हवा की गति 120 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है.
चक्रवाती तूफानी ने रोकी रफ्तार
ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में सामान्य जनजीवन प्रभावित रहा और कई लोगों ने चक्रवात ‘दाना’ के मद्देनजर घरों के अंदर ही रहना पसंद किया. यह चक्रवात राज्य के तटीय क्षेत्र की ओर बढ़ रहा है और इससे राज्य की लगभग आधी आबादी के प्रभावित होने का खतरा है. राज्य की राजधानी में वाहनों की आवाजाही कम देखी गई, जबकि शहर के बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर बस टर्मिनल, हवाई अड्डे और रेलवे स्टेशन पर कुछ लोग देखे गए. पूर्व तट रेलवे (ईसीओआर) द्वारा 203 ट्रेन रद्द किए जाने के कारण व्यस्त भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन पर कुछ ही यात्री देखे गए. कुछ पर्यटकों को स्टेशन में शरण लिये देखा गया.
कई उड़ानें रद्द
भुवनेश्वर हवाई अड्डे के अधिकारियों ने चक्रवात ‘दाना’ के मद्देनजर 24 अक्टूबर को शाम 5 बजे से 25 अक्टूबर को सुबह 9 बजे तक उड़ान संचालन को निलंबित करने का फैसला किया है. अधिकारी ने कहा कि उड़ान 16 घंटे तक निलंबित रहने के दौरान, घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों तरह की लगभग 40 उड़ानें प्रभावित होंगी, जिससे कई यात्रियों की यात्रा योजना बाधित होगी. भुवनेश्वर हवाई अड्डे के निदेशक प्रसन्ना प्रधान ने कहा, आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, चक्रवात बुधवार आधी रात को दस्तक देगा. मौसम विभाग ने भुवनेश्वर में तेज हवा और भारी बारिश का भी पूर्वानुमान जताया है, जो उड़ान संचालन के लिए सुरक्षित नहीं है.
स्कूल-कॉलेज बंद
ओडिशा सरकार ने 23 से 25 अक्टूबर तक भुवनेश्वर में सभी शैक्षणिक संस्थान बंद कर दिए हैं. सरकारी कार्यालय, बैंक, दुकानें, मॉल और व्यावसायिक प्रतिष्ठान खुले रहे, लेकिन आम दिनों की तुलना में भीड़ कम रही. शहर में स्थित सरकारी ‘कैपिटल’ अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि अस्पताल में भी दिन में बहुत कम लोग आए.
120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के पूर्वानुमान के अनुसार, चक्रवाती तूफान शुक्रवार की सुबह केंद्रपाड़ा जिले के भितरकनिका और भद्रक के धामरा के बीच टकराएगा और इस दौरान हवा की गति 120 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










