Cyclone Dana: तबाही मचाने आ गया चक्रवाती तूफान ‘डाना’, भयंकर बारिश की संभावना, 150 से अधिक ट्रेनें रद्द

Updated:
विज्ञापन
Cyclone Dana

Cyclone Dana

Cyclone Dana: बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरे दबाव का क्षेत्र बुधवार को सुबह चक्रवाती तूफान ‘डाना’ में तब्दील हो गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी.

विज्ञापन

Cyclone Dana: आईएमडी ने कहा कि इसके उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ने, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील होने और 25 अक्टूबर की सुबह पुरी और सागर द्वीप के बीच ओडिशा-पश्चिम बंगाल के तटों को पार करने की संभावना है. इस दौरान हवा की रफ्तार 120 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है. सुबह पांच बजकर 30 मिनट तक गहरे दबाव का यह क्षेत्र पारादीप (ओडिशा) से लगभग 560 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व और सागर द्वीप (पश्चिम बंगाल) से 630 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपूर्व में था.

मछुआरों को 23 से 25 अक्टूबर तक समुद्र में न जाने की सलाह

मछुआरों को 23 से 25 अक्टूबर तक समुद्र में न जाने की सलाह देते हुए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि 23 अक्टूबर से ओडिशा-पश्चिम बंगाल के तटों पर हवा की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है और 24 अक्टूबर की रात से 25 अक्टूबर की सुबह तक धीरे-धीरे यह रफ्तार बढ़कर 100-110 किलोमीटर और 120 किलोमीटर प्रति घंटा तक होने के आसार हैं.

150 से अधिक ट्रेनें रद्द

दक्षिण पूर्व रेलवे (एसईआर) के एक अधिकारी ने बताया कि भीषण चक्रवाती तूफान के मद्देनजर एसईआर क्षेत्र से गुजरने वाली 150 से अधिक एक्सप्रेस/यात्री ट्रेन रद्द कर दी गई हैं. एसईआर के अधिकारी ने बताया कि रद्द की गई ट्रेन वे हैं जिन्हें 23 से 25 अक्टूबर के बीच अपने प्रारंभिक स्टेशनों से रवाना होना है. उन्होंने बताया कि अगर हालात गंभीर रहते हैं तो एसईआर क्षेत्र से गुजरने वाली और भी ट्रेन रद्द की जा सकती हैं. कोलकाता मुख्यालय वाला एसईआर का क्षेत्र पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड राज्यों तक है.

भारतीय तटरक्षक बल हाई अलर्ट पर

भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने एक बयान में कहा कि वह ‘हाई अलर्ट’ पर है और उसके समर्पित जवान व संसाधन मदद, बचाव तथा राहत के लिए तैयार हैं. आईसीजी ने अपने जहाजों और विमानों को किसी भी आपातकालीन स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया देने के लिए रणनीतिक रूप से तैनात किया है. एनडीआरएफ ने कहा कि उसने किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए दक्षिण बंगाल में अब तक 13 टीम तैनात कर दी हैं.

यहां होगी भारी बारिश

आईएमडी ने कहा कि तूफान के प्रभाव से 24 और 25 अक्टूबर को दक्षिण बंगाल के जिलों में बेहद भारी बारिश हो सकती है. दक्षिण 24 परगना, पश्चिम मेदिनीपुर, पूर्व मेदिनीपुर और झाडग्राम जिलों के तटीय जिलों में एक या दो स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश के साथ भारी से बेहद भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने कहा कि 24 से 25 अक्टूबर के बीच कोलकाता, हावड़ा, हुगली, उत्तर 24 परगना, पुरुलिया और बांकुड़ा जिलों में भारी से बेहद भारी बारिश होने की संभावना है.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola