Cyclone Amphan, Weather Updates 22 मई 2020 : ‘अम्फान तूफान’ ने दिखाया अपना विकराल रूप , जानें कहां जारी रहेगी बारिश
Author Shaurya punj
Updated:
विज्ञापन
एक ओर जहां सारा देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है वहीं दूसरी ओर आए अम्फान तूफान ने ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भारी तबाही मचाई है. इस विनाशकारी तूफान की चपेट में आने से 72 लोगों की जान चली गई. मौसम विभाग के अनुसार सन् 1737 के बाद सबसे बड़ा विनाशकारी तूफान ने कोरोना के संकट काल में बंगाल को भीषण रूप से तबाह कर दिया है. चक्रवातीय तूफान अम्फान के कारण पश्चिम बंगाल के पड़ोसी राज्य झारखंड में भी असर देखने को मिला है. तूफान के के प्रभाव के कारण पिछले 24 घटे में राजमहल व महेशपुर में 60 मिमी., मसानजोर, जमशेदपुर व पाकुड़ में 50 मिमी., म्हारो, कोनेर व पुटकी में 30 मिमी., चाईबासा, देवघर, गोड्डा, बोकारो व तेनुघाट में 20 मिमी. बारिश दर्ज की गई. बुधवार को जमशेदपुर में हवा की रफ्तार 46 किमी. प्रतिघटा व रांची में हवा की रफ्तार 30 किमी. प्रति घटा दर्ज की गई. मौसम विभाग के अनुसार के तहत 22 से 26 मई तक राची समेत आसपास के क्षेत्रों में आशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और गरज वाले बादल बनने की संभावना है. 27 मई को आसमान साफ रहेगा. झारखंड (Weather Forecast Jharkhand), बिहार (Weather Forecast Bihar), उत्तर प्रदेश (Weather Forecast UP), दिल्ली (Weather Forecast Delhi) सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल जानने के लिए बने रहें हमारे साथ…
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By शौर्य पुंज
मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन
जरूर पढ़ें