Cyber Crime : सावधान! 10 मिनट मोबाइल हैंग और अकाउंट से पैसा गायब

Updated:
विज्ञापन
Cyber Crime : सावधान! 10 मिनट मोबाइल हैंग और अकाउंट से पैसा गायब

Cyber Crime : इन दिनों साइबर क्राइम की कई तरह की खबरें सुनने को मिलती है. लेकिन उत्तराखंड और मुंबई से जो खबर सामने आ रही है उसे पढ़कर आप भी सावधान हो जाएं. पढ़ें दोनों खबर एक साथ

विज्ञापन

Cyber Crime : यदि आपके पास भी फास्टैग रिचार्ज को लेकर मैसेज आता है या इस संबंध में मदद के लिए अप गूगल पर सर्च करते हैं तो ये खबर आपके काम की है. जी हां…खबर उत्तराखंड की है जो चर्चा का केंद्र बनी हुई है. खबरों की मानें तो फास्टैग रिचार्ज में मदद करने के बहाने एक अज्ञात शख्स ने 72 वर्षीय एक व्यक्ति से कथित तौर पर 99,500 रुपये ठग लिये. पुलिस की ओर से इस बाबत जानकारी दी गयी है. पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता विश्व मोहन बहुगुणा ने कहा कि जब वह एक लोकप्रिय ई-कॉमर्स ऐप से ऑनलाइन खरीदारी के लिए भुगतान करने का प्रयास कर रहे थे तो उनके खाते से धोखाधड़ी से पैसे ट्रांसफर कर लिये गये.

मामले की जांच कर रहे इंस्पेक्टर संपूर्णानंद गैरोला ने इस बाबत जानकारी दी. उन्होंने बताया कि घटना के एक दिन पहले बहुगुणा ने आरोपी से बात करके अपने मोबाइल में ‘फास्टैग सपोर्ट’ नाम का एक ऐप डाउनलोड किया था, जिसने खुद को कंपनी का कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव बताया था.

फास्टैग कंपनी के कस्टमर केयर का नंबर

गैरोला ने कहा कि बहुगुणा को फास्टैग कंपनी के कस्टमर केयर नंबर सर्च करने के दौरान Google पर एक नंबर मिला. आरोपी ने उसे अपने केवाईसी विवरण अपडेट करने और ऐप डाउनलोड करने का आग्रह किया. उसके निर्देशों का पालन करते हुए, पीड़ित ने ऐप डाउनलोड किया जिसके बाद उसका मोबाइल फोन हैंग कर गया. मोबाइल लगभग 30 मिनट तक हैंग रहा उसके बार ठीक हुआ. बहुगुणा ने सोचा कि यह कुछ तकनीकी गड़बड़ी है.

कुल 99,500 रुपये के तीन ट्रांजेक्शन हुए

पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि अगले दिन जब वह अपने डेबिट कार्ड का विवरण डालकर ई-कॉमर्स ऐप पर भुगतान कर रहा था, तो मोबाइल फोन फिर से बंद हो गया. लेन-देन के लिए उन्हें कोई ओटीपी नहीं मिला, लेकिन 10 मिनट बाद जब मोबाइल ने फिर से काम करना शुरू किया, तो उन्हें पता चला कि उनके खाते से कुल 99,500 रुपये के तीन ट्रांजेक्शन हुए हैं. पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है. आरोपी को पकड़ने का प्रयास जारी है.

Also Read: Cyber Crime: पटना में CRPF का अफसर बन डॉक्टर के खाते से उड़ाये 3.57 लाख रुपये
मुंबई में इसी प्रकार का मामला आया सामने

इसी प्रकार का एक मामला कारोबारी नगरी मुंबई से सामने आया है. खबरों की मानें तो बांद्रा के एक बिल्डर मोहन वाधवा से एक ई-कॉलर ने नये तरीके से 47,002 रुपये की ठगी की गयी है. जब मोहन वाधवा को एक टेलीकॉलर का फोन आया जिसने कहा कि वे उसके वाहन ऋण की समान मासिक किस्त (ईएमआई) का भुगतान करने में मदद कर सकते हैं. चालू माह के रूप में उसका बैंक खाता फ्रीज कर दिया गया था. इसके बाद उनसे धोखाधड़ी हुई.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola