मुंबई के कुर्ला में रेलवे की बिजली लाइन पर गिरी भारी-भरकम क्रेन, 10 लोग घायल

Updated:
विज्ञापन

मुंबई के कुर्ला में रेलवे OHE पर गिरा क्रेन (Photo/X)

मुंबई के कुर्ला में एक बड़ा हादसा हुआ है जहां निर्माण स्थल की एक क्रेन रेलवे की ओवरहेड बिजली लाइन पर गिर गई. इस घटना में कम से कम 10 लोग घायल हुए हैं.

विज्ञापन

मुंबई के कुर्ला इलाके में शुक्रवार तड़के एक बड़ा हादसा हो गया. कुरैशी नगर के पास एक निर्माण स्थल पर काम कर रही क्रेन रेलवे की ओवरहेड बिजली लाइन (OHE) पर जा गिरी. इस हादसे में कम से कम 10 लोग घायल हो गए. वहीं, कुछ घरों को भी नुकसान पहुंचा है. हालांकि, हादसे में किसी की मौत की खबर नहीं है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: अब हर खदान का बनेगा सुरक्षा रिपोर्ट कार्ड, 35 से कम रेटिंग पर कसेगा शिकंजा

यह क्रेन मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (MMRDA) के एक कार्य स्थल पर खड़ी थी. क्रेन गिरने से कुर्ला-ट्रॉम्बे सिंगल-लाइन रेलवे सेक्शन का ओवरहेड उपकरण क्षतिग्रस्त हो गया. मध्य रेलवे के मुताबिक, इसका असर मुख्य यात्री ट्रेन सेवाओं पर नहीं पड़ा, क्योंकि इस रेलवे लाइन का इस्तेमाल मुख्य रूप से मालगाड़ियों के लिए किया जाता है. रेलवे अधिकारियों ने बताया कि घटना की जिम्मेदारी MMRDA के कार्यस्थल से जुड़ी है.


विज्ञापन
दीपक कुमार गुप्ता

लेखक के बारे में

By दीपक कुमार गुप्ता

दीपक कुमार गुप्ता 'प्रभात खबर डिजिटल' में कंटेंट राइटर हैं. इससे पहले वे 'ईटीवी भारत' में करीब ढाई साल तक कार्यरत रहे. इन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. 2021 से वे पत्रकारिता से जुड़े हैं और इस दौरान 'न्यूज प्लस', 'अंतर्कथा विजन न्यूज' और 'पब्लिक ऐप' के साथ भी काम कर चुके हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola