Ladakh Viral Video: सेना के चेकपोस्ट पर महिला का हंगामा, फिर मांगी माफी; सामने आया पूरा मामला
हंगामा करती महिला (Photo: X)
लद्दाख में सुरक्षा कारणों से सड़क बंद होने पर सेना के जवानों से बहस करने वाली महिला का वीडियो वायरल हुआ था. अब महिला ने अपने व्यवहार के लिए माफी मांगी है और घटना के पीछे की वजह बताई है.
Ladakh Viral Video: लद्दाख में सुरक्षा कारणों से सड़क बंद किए जाने पर सेना के जवानों से बहस करने वाली महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ. अब एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में महिला ने अपने व्यवहार के लिए माफी मांगी है. उसने कहा कि उस समय वह भावनाओं में बह गई थी और सही तरीके से सोच नहीं पाई. महिला ने यह भी बताया कि करीब एक महीने पहले हुए जेन-जी प्रदर्शनों का उस पर गहरा असर पड़ा था.
यह वायरल घटना लद्दाख के मिनामर्ग चेकपोस्ट इलाके की है. वीडियो में महिला चेकपोस्ट बंद होने से हुई परेशानी को लेकर सुरक्षाकर्मियों से बहस करती नजर आ रही है. देखें वीडियो.
वीडियो में महिला को गुस्से में कहते सुना जा सकता है, “हम जेन-जी हैं, यह सब बर्दाश्त नहीं करेंगे. हम यह बकवास बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे.” वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद यह मामला चर्चा में आ गया.
ये भी पढ़ें: Video: लद्दाख में ‘हम Gen Z हैं’ कहकर जवानों से भिड़ी महिला, पूर्व सैन्य अधिकारियों ने लगाई फटकार
क्या कहा महिला ने वायरल वीडियो को लेकर
वायरल वीडियो में सेना के जवानों से बहस करने वाली महिला ने अब NDTV को दिए इंटरव्यू में भारतीय सेना से माफी मांगी है. महिला ने कहा कि वह सेना का बहुत सम्मान करती है और उसने कभी नहीं सोचा था कि उसकी किसी बात से जवानों को बुरा लगेगा. उसने बताया कि घटना वाले दिन वह लद्दाख से दिल्ली जा रही थी. उसे वीआईपी मूवमेंट की जानकारी नहीं थी. महिला के मुताबिक, वह सुबह तीन से चार घंटे तक इंतजार करती रही और जब एक जवान से और कितना समय लगेगा पूछा, तो उसने करीब एक घंटे और इंतजार करने को कहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए