जयपुर में भैंसों के तबेले में चल रहा सरकारी स्कूल? बदहाली देखने पहुंची CJP टीम से मारपीट का आरोप
CJP के टीम पर मारपीट का आरोप (Photo/X)
जयपुर के रामपुरा-कंवरपुरा के सरकारी स्कूल की बदहाली को उजागर करने पहुंची CJP टीम पर मारपीट का आरोप. ग्रामीणों का कहना है कि वे मुद्दे पर राजनीति नहीं चाहते. जानें पूरा घटनाक्रम.
CJP नेता आशुतोष रांका ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि राजस्थान की राजधानी जयपुर के बगरू स्थित रामपुरा-कंवरपुरा का सरकारी प्राथमिक स्कूल बीते कई वर्षों से भैंसों के तबेले में संचालित हो रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि जब उनकी टीम स्कूल की स्थिति देखने पहुंची, तो उनके साथियों के साथ मारपीट की गई. रांका का कहना है कि बदहाल स्कूलों की स्थिति न सुधरे, इसलिए उनके कार्यकर्ताओं पर हमला कराया गया ताकि सुधार कार्य रोका जा सके.
ग्रामीण बोले- 'इस मुद्दे पर राजनीति के खिलाफ हैं'
दूसरी ओर, गांव के लोगों का कहना है कि स्कूल की स्थिति खराब जरूर है, लेकिन वे इस मुद्दे पर किसी भी तरह की राजनीति के खिलाफ हैं. ग्रामीण विष्णु कुमार शर्मा ने बताया कि वर्ष 1999 में उनके दादाजी ने स्कूल के लिए जमीन दान दी थी. रखरखाव न होने के कारण पुरानी इमारत जर्जर हो गई, जिसके चलते फिलहाल 20-30 बच्चों को ग्रामीणों द्वारा दिए गए एक वैकल्पिक भवन के दो कमरों में पढ़ाया जा रहा है.
उन्होंने बताया कि स्थानीय विधायक ने मरम्मत के लिए 9 लाख रुपए का बजट पास कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन कार्य अभी शुरू नहीं हो पाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By दीपक कुमार गुप्ता
दीपक कुमार गुप्ता 'प्रभात खबर डिजिटल' में कंटेंट राइटर हैं. इससे पहले वे 'ईटीवी भारत' में करीब ढाई साल तक कार्यरत रहे. इन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. 2021 से वे पत्रकारिता से जुड़े हैं और इस दौरान 'न्यूज प्लस', 'अंतर्कथा विजन न्यूज' और 'पब्लिक ऐप' के साथ भी काम कर चुके हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए