कोविन पोर्टल डेटा लीक मामलाः गृह मंत्रालय का दावा- पोर्टल पूरी तरह सुरक्षित, लीक की बात निराधार
Published by : Pritish Sahay Updated At : 12 Jun 2023 5:59 PM
डेटा लीक का दावा करने वालों का कहना है कि बीते तीन सालों से जिन लोगों ने भी कोरोना वैक्सीन लिया है, उनकी निजी जानकारी जैसे- आधार-पैन डिलेस, फोन नंबर, जन्मतिथी जैसी जानकारियों के लीक होने का खतरा है. वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि डेटा गोपनीयता के लिए कोविन के पास पर्याप्त सुरक्षा उपाय हैं.
कोविन पोर्टल डेटा लीक मामलाः केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविन डेटा लीक मामले पर कहा है कि यह खबर पूरी तरह निराधार है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि पोर्टल पूरी तरह से सुरक्षित है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने पोर्टल से डेटा लीक की खबर का खंडन करते हुए यह भी कहा कि डेटा गोपनीयता के लिए कोविन के पास पर्याप्त सुरक्षा उपाय हैं. गौरतलब है कि दावा किया जा रहा है कि कोविन डेटा लीक हुआ है. डेटा लीक होने का दावा करने वालों का कहना है कि वैक्सीन लेने वाले सभी लोगों के फोन नंबर, आधार नंबर, जन्म तिथि और अन्य प्रमुख जानकारी लीक कर दिए हैं. इसकी पूरी जानकारी टेलीग्राम प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है.
इन डेटा के लीक होने का दावा
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, डेटा लीक होने का दावा करने वालों का कहना है कि बीते तीन सालों से जिन लोगों ने भी कोरोना वैक्सीन लिया है, उनकी निजी जानकारी लीक होने का खतरा है. दावा करने वालों का कहना है कि लोगों के आधार कार्ड, पैन कार्ड की डिटेल्स के साथ-साथ फोन नंबर, जन्म तिथि जैसी गोपनीय जानकारियों के लीक होने का डर है.
सर्ट-इन से मामले की जांच का अनुरोध- स्वास्थ्य मंत्रालय
गौरतलब है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि कोविन प्लेटफॉर्म पर पंजीकृत लाभार्थियों के डेटा में सेंधमारी का दावा करने वाली खबरें बेबुनियाद हैं. मंत्रालय ने देश की नोडल साइबर सुरक्षा एजेंसी सर्ट-इन से मामले में जांच करने और एक रिपोर्ट पेश करने का अनुरोध किया है. मंत्रालय ने यह भी कहा कि कोविन के मौजूदा सुरक्षा उपायों की समीक्षा के लिए एक आंतरिक कवायद शुरू की गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










