भारत में कोविड- 19 से एक दिन में सबसे अधिक 2 हजार से ज्यादा लोगों की गई जान, जानें किस राज्य से कितने

Author Agency|Edited by Prabhat Khabar
Updated:
विज्ञापन

भारत में एक दिन में कोविड-19 से सबसे अधिक 2,003 लोगों की मौत होने के बाद देश में इस बीमारी से मरने वालों की कुल संख्या 11,903 हो गई है.

विज्ञापन

भारत में एक दिन में कोविड-19 से सबसे अधिक 2,003 लोगों की मौत होने के बाद देश में इस बीमारी से मरने वालों की कुल संख्या 11,903 हो गई है. वहीं, पिछले 24 घंटे में 10,974 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 3,54,065 हो गए हैं. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के अनुसार देश में अभी 1,55,227 लोगों का इलाज जारी है और 1,86,934 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं.

अधिकारी ने कहा, ‘‘ अब तक मरीजों के ठीक होने की दर करीब 52.79 प्रतिशत है. ” भारत में लगातार छठे दिन 10,000 से अधिक मामले सामने आए हैं. कुल पुष्ट मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार जिन 2,003 लोगों की पिछले 24 घंटे में जान गई है, उनमें से महाराष्ट्र के 1,409, दिल्ली के 437, तमिलनाडु के 49, गुजरात के 28, उत्तर प्रदेश तथा हरियाणा के 18-18, मध्य प्रदेश के 11, पश्चिम बंगाल के 10, राजस्थान के सात, कर्नाटक के पांच और तेलंगाना के चार लोग शामिल हैं.

वहीं, बिहार, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पंजाब, पुडुचेरी और उत्तराखंड में एक-एक व्यक्ति की कोविड-19 से मौत हुई.

Posted By : Sameer Oraon

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola