Covid-19 Returns: कोरोना का एक बार फिर दिखा आतंक, महाराष्ट्र में 26 नए मामले दर्ज

COVID-19 Cases In India
Covid-19 Returns: एक बार फिर कोरोना वायरस के संक्रमण देशभर में देखे जा रहे हैं. महाराष्ट्र में हाल ही में कराए गए सर्वेक्षण में 26 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए. साथ ही कई लोगों में कोविड वायरस के शुरुआती लक्षण देखे गए हैं.
Covid-19 Returns: महाराष्ट्र में हाल ही में कराए गए एक सर्वेक्षण में कोविड-19 और वायरल संक्रमण को लेकर चिंताजनक आंकड़े सामने आए हैं. महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभी तक राज्य में कोविड-19 के 26 मामलों की पुष्टि की गई है.
सामुदायिक सोशल मीडिया मंच ‘अपने’ द्वारा 22 मई को एक सर्वे की रिपोर्ट जारी की गई. इसके मुताबिक, सर्वे में शामिल किए गए परिवारों में से 22 प्रतिशत ऐसे थे जिनके एक या उससे अधिक सदस्य कोरोना वायरस, फ्लू या वायरल बुखार जैसे लक्षणों से पीड़ित पाए गए. इसके अलावा 15 प्रतिशत परिवारों ने बताया कि उनके दो या दो से अधिक सदस्य कोविड-19 के शुरुआती लक्षण महसूस कर रहे हैं. इन आंकड़ों ने राज्य में स्वास्थ्य स्थिति को लेकर चिंता बढ़ा दी है.
महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक इस वर्ष की शुरुआत से लेकर अब तक कोविड-19 के संक्रमण से दो लोगों की मौत हो चुकी है. बता दें कि यह दोनों लोग पहले से गंभीर बीमारी से ग्रस्त थे. रिपोर्ट के मुताबिक, जनवरी से अभी तक 6 हजार से भी अधिक लोगों का टेस्ट हो चुका है. इनमें से 106 लोग कोविड से संक्रमित पाए गए. इसमें 101 मरीज मुंबई से थे. वहीं 52 लोगों में कोविड-19 के शुरुआती लक्षण पाए गए.
जानकारी के मुताबिक, यह सर्वे महाराष्ट्र के 27 जिलों में हुआ. जिनमें 54 प्रतिशत उत्तरदाता मुंबई और पुणे के थे. इस सर्वे में 63 प्रतिशत पुरुषों ने भाग लिया. वहीं महिलाओं की बात करें तो इस सर्वे में केवल 37 प्रतिशत महिलाओं ने भाग लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.
डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










