Covid 19 से देश में हुई 480 की मौत, जानें क्या है विभिन्न राज्यों की स्थिति

Ranchi: Nurses stand outside a hospital after reports of a COVID-19 positive patient, during the nationwide lockdown to curb the spread of coronavirus, in Ranchi, Saturday. April 18, 2020. (PTI Photo)(PTI18-04-2020_000024B)
Covid 19 causes 480 deaths in the country : देश में कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई जारी है और आज लॉकडाउन का 25वां दिन है. देश में आज सुबह तक कोरोना वायरस के कारण मरने वाले लोगों की 480 हो गयी है, जबकि इस संक्रमण का आंकड़ा 14,378 तक पहुंच गया है. स्वास्थ्य मंत्रालय के वेबसाइट पर जो आंकड़ा उपलब्ध है उसके अनुसार अभी देश में कोविड-19 से 11,906 लोग संक्रमित हैं और 1,991 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं.
नयी दिल्ली : देश में कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई जारी है और आज लॉकडाउन का 25वां दिन है. देश में आज सुबह तक कोरोना वायरस के कारण मरने वाले लोगों की 480 हो गयी है, जबकि इस संक्रमण का आंकड़ा 14,378 तक पहुंच गया है. स्वास्थ्य मंत्रालय के वेबसाइट पर जो आंकड़ा उपलब्ध है उसके अनुसार अभी देश में कोविड-19 से 11,906 लोग संक्रमित हैं और 1,991 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं.
आज जो मामले सामने आयें और जिसने सबका ध्यान खींचा उसमें गुजरात में होने वाली सात मौत शामिल है. गुजरात में 176 नये मामले सामने आये हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 12 सौ के पार चली गयी है. बात अगर आंकड़ों की करें तो सबसे ऊपर महाराष्ट्र है, जहां अबतक 201 लोगों की मौत हुई है और 3323 लोग संक्रमित हैं. महाराष्ट्र के बाद जहां सबसे ज्यादा लोगों की मौत हुई है, वह है मध्यप्रदेश. यहां कुल 69 लोगों की मौत कोरोना से हुई है और संक्रमितों लोगों की संख्या 1310 है.
स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज सुबह जो आंकड़ा जारी किया उसके अनुसार मेघालय, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और असम में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है. उत्तराखंड में 40 लोग वायरस से संक्रमित हैं, जबकि छत्तीसगढ़ और हिमाचल प्रदेश में 36-36 लोग संक्रमित हैं. असम में अब तक 35 मामले सामने आये हैं. कोरोना वायरस संक्रमण के चंडीगढ़ में 21 और लद्दाख में 18 मामले हैं. अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 12 मामले सामने आये हैं. इनके अलावा मेघालय में नौ मामले जबकि गोवा और पुडुचेरी में सात-सात, मणिपुर और त्रिपुरा में दो-दो मामले हैं, मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में एक-एक मामला सामने आया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By रजनीश आनंद
रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.
राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.
रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.
आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.
रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










